Aliens News in Hindi: ब्रह्मांड में एलियन के अस्तित्व को लेकर सालों से बहस जारी है। इस सवाल का जवाब खोजने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। लेकिन दुनिया में आए दिन एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब वैज्ञानिकों ने एलियंस के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।
एक शोधकर्ता ने दावा किया है कि हमारी आकाशगंगा में चार एलियन सभ्यताएं मौजूद हैं। उनका मानना है कि एलियन सभ्यताएं धरती पर हमला कर सकती हैं। शोध करने वाले वैज्ञानिक ने दावा किया है कि एलियन धरती पर हमला करेंगे या नहीं फिलहाल यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन एस्टेरॉयड के हमले से ही धरती का विनाश होगा। प्रीप्रिंट डेटाबेस arXiv में यह रिसर्च प्रकाशित किया गया है। हालांकि अभी इस स्टडी का पीयर रिव्यू नहीं किया गया है।