भारत में आपको कई लोग भीख मांगते हुए दिख जाएंगे। कोई रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता है, तो कोई मंदिर के बाहर। कई लोग भिखारी को भीख न देना पड़े, इसलिए बहाना बना लेते हैं कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं या कह देते हैं कि मेरे पास अभी पैसे ही नहीं हैं। अगर आप भी ऐसा कहकर बच जाते हैं, तो सावधान हो जाइए। अब आप ऐसा नहीं बोल सकते हैं, क्योंकि भिखारी के पास ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन भी मौजूद है।
जी हां अब आपको रेलवे स्टेशन या दूसरी जगहों पर डिजिटल भिखारी भी मिल सकते हैं। इन दिनों बिहार के बेतिया का रहने वाला एक भिखारी चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका नाम राजू पटेल है। भिखारी राजू पटेल ऑनलाइन पेमेंट भी लेता है। राजू पटेल फोन पे और गूगल पे पर भीख लेता है। अब छुट्टे पैसे नहीं होने का बहाना नहीं चलेगा। आइए जानते हैं इस डिजिटल भिखारी के बारे में...