फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: ये हैं अब तक की सबसे रहस्यमय घटनाएं, जिन्हें वैज्ञानिक भी सुलझाने में हैं परेशान

Tue, 31 Aug 2021 01:32 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सबसे रहस्यमय घटनाएं - फोटो : Istock
हमारी पृथ्वी पर ऐसी कई रहस्यमय घटनाएं हैं, जिनको वैज्ञानिक आज तक सुलझा नहीं पाए हैं। इन घटनाओं से जुड़े कई रहस्यमय किस्से कहानियां लोगों के बीच अभी भी प्रचलित हैं। इनसे जुड़े कुछ स्थान इतने डरावने हैं, जहां पर शायद ही कोई जाने की हिम्मत करता हो। इन रहस्यमय घटनाओं की गुत्थी सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने इन पर काफी रिसर्च किया, उसके बाद भी वे इनके राज से पर्दा नहीं उठा सके हैं। भले ही विज्ञान इन रहस्यों से पर्दा नहीं उठा पाया हो, पर उसके लिए ये स्थान हमेशा कौतूहल का विषय बने रहते हैं। इन स्थानों पर अक्सर कई अजीबो गरीब घटनाएं होती हैं, जो देश-विदेश में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कभी न कभी आपने भी इन घटनाओं या उनसे जुड़े रहस्यमय स्थानों के बारे में जरूर सुना होगा। अगर नहीं! तो आज हम आपको अब तक की सबसे रहस्यमय घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
सबसे रहस्यमय घटनाएं - फोटो : Istock

डेजा वू (Deja Vu)

हम सभी ने डेजा वू को अपने जीवन में कई बार अनुभव किया है। डेजा वू से अभिप्राय उस अनुभव से है, जिसके आने पर हमें ऐसा लगता है कि ये पहले भी हमारे साथ हो चुका है। अक्सर किसी नई जगह, व्यक्ति, फिल्म आदि को देखने पर कभी-कभी ऐसा लगता है कि हम उन्हें पहले भी देख या महसूस कर चुके हैं। वैज्ञानिकों ने डेजा वू को लेकर कई थ्योरीज दी हैं। हालांकि इसके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं कई आध्यात्मिक मन्याताएं ये कहती हैं कि डेजा वू हमारे पूर्व जन्म की यादें होती हैं, जो अपने आप को दोबारा दोहराती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सबसे रहस्यमय घटनाएं - फोटो : Istock

बरमूडा ट्रायंगल

बरमूडा ट्रायंगल पिछले 100 सालों से रहस्य का विषय बना हुआ है। कई शोध और रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके राज से पर्दा नहीं उठा पाए हैं। पिछले लंबे समय से न जाने कितने विमान, एयरक्राफ्ट और जहाज इसके भीतर रहस्यमय ढंग से गायब हुए हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। 

4 of 5
सबसे रहस्यमय घटनाएं - फोटो : Istock

Kentucky में मीट की वर्षा

क्या कभी आपने मछलियों, सांपों, मेंढकों, मकड़ियों और केंचुओं की बारिश के बारे में सुना है? अगर नहीं तो ये रहस्यम वर्षा Kentucky में सन 1876 में हुई थी। इस रहस्यमय वर्षा के राज से आज तक पर्दा नहीं उठ सका है। वैज्ञानिक आज तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि आखिर बारिश में सांप, मकड़ी और मेंढकों की वर्षा आखिर हुई कैसे? ये आज तक एक रहस्यमय घटना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबसे रहस्यमय घटनाएं - फोटो : Istock

रहस्यमय यूएफओ देखे जाने की घटना

एलियन लाइफ पृथ्वी वासियों के लिए सदा से उत्सुकता का विषय बना हुआ है। ऐसे में कई लोगों ने ये दावा किया है कि उन्होंने एलियंस की रहस्यमय उड़नतश्तरियों को देखा है। कुछ समय पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस बात को स्वीकारा था कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसे कई रहस्यमय यूएफओ के वीडियोज हैं, जिनके रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें