फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Dangerous Rivers: ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियां, एक तो भारत में ही है

Tue, 04 Feb 2025 03:57 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

पानी जीवन के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है यही वजह है कि प्राचीन काल में जीवन नदियों के किनारे ही पनपता था। मगर कुछ नदियां हमेशा से बहुत खतरनाक रही हैं, आइए इस लेख में उसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की खतरनाक नदी - फोटो : Amar Ujala
Most Dangerous Rivers: नदियों को मानव सभ्यता के इतिहास में जीवनदायिनी की संज्ञा दी गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इंसानी जीवन को सर्वाइव करने के लिए पानी सबसे बुनियादी जरूरत रही है और यही वजह है कि प्राचीन काल में जीवन नदियों के किनारे ही हुआ करता था। इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि प्राचीन समय की अधिकतर सभ्यताएं नदियों के किनारे ही पनपी हैं। मगर कुछ नदियां इतनी खतरनाक रही हैं कि उनके पास जाना भी खतरे से खाली नहीं है। जब बात खतरनाक नदियों की होती है तो सबसे पहले यह बात आती है कि कोई नदी किस स्तर पर खतरनाक हो सकती है, यह जानना भी बहुत जरूरी है। कोई भी नदी कई स्तर पर खतरनाक हो सकती है, जैसे- इनमें तेज धाराएं, गहरे पानी, चट्टानें, भंवर और अचानक आने वाली बाढ़ शामिल हैं। कई बार नदियों के शक्तिशाली और खतरनाक जीव, जहरीले रसायन इसे खतरनाक बनाते हैं। थोड़ा और सरल करके लिखें तो वह नदी जो इंसानों को नुकसान पहुंचा सकती है या इंसानों को जिससे खतरा रहता है, वह खतरनाक नदियों की श्रेणी में आती हैं। अब देखा जाए तो दुनिया में ऐसी कई नदियां हैं जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हैं। इसलिए आइए इस लेख में दुनिया की पांच सबसे खतरनाक नदियों के बारे में विस्तार से जानते हैं, ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें से एक नदी भारत की है।
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया की खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock
1. कांगो नदी, अफ्रीका
कांगो नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है और इसे दुनिया की सबसे गहरी नदी भी माना जाता है। इस नदी में मगरमच्छों और हिप्पोपोटामस की बड़ी संख्या है, जो इंसानों के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसके अलावा, इस नदी में कई खतरनाक सुक्ष्म जीव भी पाए जाते हैं जो इंसानों में बीमारी का कारण बनते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया की खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock
2. शनय-टिम्पिश्का (उबलती नदी), पेरू
शनय-टिम्पिश्का नदी को 'बॉयलिंग रिवर' या 'अमेजन की उबलती नदी' के नाम से भी जाना जाता है। इस नदी का पानी इतना गर्म होता है कि इसमें गिरने वाला कोई भी जीव तुरंत उबल जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस नदी के गर्म पानी का कारण भूमिगत ज्वालामुखी गतिविधि है।

4 of 6
दुनिया की खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock
3. मिसिसिपी नदी, उत्तरी अमेरिका
मिसिसिपी नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। इस नदी में शक्तिशाली धाराएं और खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इसके अलावा, इस नदी में प्रदूषण का स्तर भी बहुत अधिक है, जो इंसानों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया की खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock
4. नील नदी, मिस्र
नील नदी अफ्रीका की सबसे लंबी नदी है। इस नदी में मगरमच्छों और सांपों की बड़ी संख्या है, जो इंसानों के लिए खतरा पैदा करते हैं। इसके अलावा, इस नदी में कई कई सुक्ष्म जीव भी पाए जाते हैं, जो इंसानों के लिए खतरनाक होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया की खतरनाक नदियां - फोटो : Adobe Stock
5. ब्रह्मपुत्र नदी, भारत
ब्रह्मपुत्र नदी भारत, चीन और बांग्लादेश से होकर बहती है। इस नदी में शक्तिशाली धाराएं और खतरनाक जीव पाए जाते हैं। इसके अलावा, इस नदी में बाढ़ का खतरा भी बहुत अधिक होता है, जो इंसानों के जीवन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें