वैज्ञानिकों ने कुछ दिनों पहले धरती को लेकर बड़ी चेतावनी दी थी। उनका कहना है कि धरती से ऐस्टरॉइड टकरा सकता है। करोड़ों साल पहले भी ऐस्टरॉइड की धरती से टक्कर हुई थी। इस टक्कर में डायनासोर समाप्त हो गए थे। इसकी वजह से वैज्ञानिक अब इस खतरे से निपटने के लिए तैयारी में लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर ऐस्टरॉइड को धरती के रास्ते से हटाना है, तो परमाणु बम गिराना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वैज्ञानिकों के ऐस्टरॉइड के धरती से टकराने की चिंता का आधार है, क्योंकि मैक्सिको के पास एक ऐस्टरॉइड धरती से टकरा गया जिससे धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। यह टक्कर करोड़ों साल पहले हुई थी तब धरती पर डायनासोर का राज हुआ करता था, लेकिन अब धरती पर वो कहीं नहीं हैं। इसके चलते वैज्ञानिक अब खतरनाक ऐस्टरॉइड को धरती से टकराने से रोकने के लिए कई उपाय कर रहे हैं जिसमें परमाणु बम के इस्तेमाल का विकल्प भी शामिल है।