फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान की बात: ठंड में महासागरों और नदियों का पानी क्यों बन जाता है भाप, जानिए क्या है इसके पीछे का विज्ञान?

Fri, 14 Jan 2022 01:40 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में पानी क्यों भाप बनकर उड़ने लगता है -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
मौसम का बदलना प्रकृति की सबसे रोमांचक घटनाओं में से एक है। गर्मी, सर्दी,बरसात और पतझड़ नियमित रूप से आते रहते हैं। दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां मौसम बदलते रहते हैं और कहीं पूरे साल एक सा ही मौसम बना रहता है। हर मौसम में कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे ही सर्दियों के दिनों में अक्सर नदियों, तालाबों और महासागरों के पानी के ऊपर एक गैस जैसी नजर आती है। ऐसा होने के पीछे पूरी तरह से विज्ञान काम करता है। आज हम इसके पीछे का विज्ञान समझाने जा रहे हैं। पानी के तीन रूप होते हैं, ठोस, द्रव्य और गैस और पानी के तीसरे रूप को ही हम सर्दियों में देखते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्दियों के दिनों में भी नदी और महासागर का पानी फ्रीजिंग पॉइंट से ज्यादा ठंडा नहीं हो सकता। यही कारण है कि ऊपरी ठंडी हवा के मुकाबले महासागर की सतह हमेशा गर्म रहती है। इस गर्म और ठंडे माहौल के कारण काफी मात्रा में पानी भाप में बदल जाता है और उड़ने लगता है। जो दूर से देखने पर गैस के रूप में दिखाई देती है। 
विज्ञापन

2 of 5
सर्दियों में पानी क्यों भाप बनकर उड़ने लगता है -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जब पानी महासागर के गर्म सतह से ऊपर की और भांप बनकर ऊपर उड़ने लगता है, तो ठंडी हवा में मिलने लगता है। ऐसा होने पर उस जगह की हवा में भांप के कारण छोटी-छोटी पानी की बूंदें इकट्ठा हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सर्दियों में पानी क्यों भाप बनकर उड़ने लगता है -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ये पानी की बूंदे सी-स्मोक कहलाती हैं। यही कारण है कि पानी की ऊपरी सतह पर भाप गैस के रूप में दिखाई देता है। 

4 of 5
सर्दियों में पानी क्यों भाप बनकर उड़ने लगता है -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ये भाप इतना ऊपर उठ जाते हैं कि पानी के बड़े-बड़े जहाजों को चलाने में तो कोई भी मुश्किल नहीं होती लेकिन नाव चलाने के लिए काफी मुश्किल होती है। इस तरह के सी-स्मोक आर्कटिक और एंटार्कटिक में बहुत ज्यादा देखने को मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दियों में पानी क्यों भाप बनकर उड़ने लगता है -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में पानी की सतह पर दिखने वाली भाप को फ्रॉस्ट स्मोक या स्टीम फॉग भी कहते हैं। अगर आपको अगली बार इस तरह से पानी पर उड़ती गैस दिखाई दे तो समझ जाइएगा कि इसके पीछे पूरा विज्ञान काम कर रहा है और पानी का वाष्पीकरण हो रहा है। यही कारण है कि पानी भाप बनकर आसमान में ऊपर उड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें