Most Dangerous Dog Breeds: कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। साथ ही वो मालिक के प्रति बेहद वफादार भी होते हैं। कुत्ते बहुत समझदार होते हैं, लेकिन दुनिया में कुत्तों की कुछ ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खुंखार और खतरनाक होती हैं। लेकिन इन दिनों देशभर में हर दिन लोगों पर कुत्तों के हमले मामले सामने आ रहे हैं। कुत्तों के लोगों पर हमले को देखते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। आज हम आपको अपनी इस खबर में दुनिया के पांच सबसे खतरनाक कुत्तों के बारे में बताएंगे।
रोटवीलर
दुनिया की सबसे खतरनाक कुत्तों की प्रजाति में रोटवीलर का नाम शामिल है। इस कुत्ते का शरीर गठीला और जबड़े बेहद शक्तिशाली होते हैं। इस नस्ल के कुत्ते दूसरे कुत्तों और अनजान लोगों से नफरत करते हैं। रोटवीलर जरा सा भी खतरा महसूस होने पर किसी पर भी हमला कर देते हैं। अगर जब इन्हें महसूस होता है कि इनके मालिक गुस्से में हैं, तो ये बेहद खतरनाक हो सकते हैं।