फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dire Wolves: फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त, वैज्ञानिकों का कमाल

Tue, 08 Apr 2025 09:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Dire Wolves: अमेरिका में डलास स्थित बायोटेक फर्म कोलोसैल बायोसाइंसेज के वैज्ञानिकों ने जेनेटिक एडिट्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह एक पूर्ण डायर वुल्फ जीनोम से लिया। 11500 और 72000 साल पुराने जीवाश्मों में मिले प्राचीन डीएनए से इन्हें सावधानीपूर्वक पुनर्निर्मित किया था।
विज्ञापन
1 of 5
फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त - फोटो : Adobe Stock
Dire Wolves: दुनियाभर में विलुप्त हो चुके जानवरों को एक बार फिर धरती पर वापस लाने की कोशिश की जा रही है। सालों से वैज्ञानिक इस कार्य में लगे हुए हैं। इस बीच वैज्ञानिकों ने जेनेटिक इंजीनियरिंग का कमाल दिखाया है। उन्होंने विलुप्त हो चुके तीन डायर वुल्फ (Dire Wolves) को फिर से जीवित किया है, जो 12 हजार साल पहले विलुप्त हो चुके थे। जेनेटिक एडिटिंग के जरिए फिर से विलुप्त हो चुके भेड़िए को धरती पर वापस लाया गया है। 

अमेरिका में डलास स्थित बायोटेक फर्म कोलोसैल बायोसाइंसेज के वैज्ञानिकों ने जेनेटिक एडिट्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह एक पूर्ण डायर वुल्फ जीनोम से लिया। 11500 और 72000 साल पुराने जीवाश्मों में मिले प्राचीन डीएनए से इन्हें सावधानीपूर्वक पुनर्निर्मित किया था। कंपनी ने बताया कि उनका मकसद पहली कंपनी बनने का था जो सीआरआईएसपीआर (CRISPR) प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर विलुप्त प्रजातियों को वापस लाने में सक्षम हो।

 
विज्ञापन

2 of 5
फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों ने आनुवंशिक बदलाव के जरिए तीन भेड़िए शावकों को तैयार किया है। यह 12,000 साल पहले विलुप्त हो चुके 'डायर वुल्फ' की तरह दिखते हैं। यह शावक अभी तीन से छह महीने के हैं और इन्हें किसी गुप्त, सुरक्षित जगह पर रखा गया है। कोलोसैल बायोसाइंसेज विलुप्त प्रजातियों को फिर से जीवित करने का काम कर रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त - फोटो : Adobe Stock
जंगली भेड़ियों की तरह है व्यवहार

यह बर्फ जैसे सफेद हैं और यह बेहद अनोखे हैं। यह कम उम्र में ही करीब 4 फीट लंबे हैं और करीब 36 किलो है। यह छह फीट तक बढ़ सकते हैं और इनका 68 किलो हो सकता है। इनका व्यवहार जंगली भेड़ियों की तरह है। वो लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं। अगर उनके पास कोई जाता है, तो पीछे हट जाते हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उनको जिन्होंने पाला है, उनके पास आने पर झिझकते हैं। 

Ajab-Gajab: रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? यहां जानिए इसके पीछे का रहस्य

4 of 5
फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त - फोटो : Adobe Stock
कहां पाए जाते हैं डायर वुल्फ

इनका व्यवहार जंगली भेड़िये की तरह है। अमेरिका में वेनेजुएला के दक्षिण से कनाडा के उत्तर तक फैली हुई एक विस्तृत श्रृंखला में पाए जाते हैं। हालांकि, 12,000 साल से इनको कभी नहीं देखा गया है। 

Mars Viral Video: मंगल ग्रह पर आखिर ऐसा क्या दिखा? नासा के नए वीडियो को देखकर लोग हैरान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिर से धरती पर वापस लाए 'डायर वुल्फ', 12000 हजार साल पहले हो चुके थे विलुप्त - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों ने ऐसे किया कमाल

कोलोसल वैज्ञानिकों ने जेनेटिक इंजीनियरिंग और प्राचीन डीएनए का इस्तेमाल किया और डायर वुल्फ जीनोम के बारे में समझा। सामान्य ग्रे वुल्फ के आनुवंशिक कोड को मिलाने के लिए फिर से लिखा। उन्होंने घरेलू कुत्तों को सरोगेट माताओं के रूप में इस्तेमाल किया और विलुप्त भेड़िए को दुनिया में फिर से लाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें