फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Temple: सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर, इनकी कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 24 May 2025 06:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Temple: भारत में कई बेहद प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें कुछ मंदिर किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। कुछ मंदिर सैकड़ों साल पुराने हैं और हर मंदिर के निर्माण से जुड़ी एक अलग कहानी है।
विज्ञापन
1 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Temple: भारत में कई बेहद प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें कुछ मंदिर किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। कुछ मंदिर सैकड़ों साल पुराने हैं और हर मंदिर के निर्माण से जुड़ी एक अलग कहानी है। आज हम आपको अपनी खबर में ऐसे ही कुछ मंदिरों के बारे में बताएंगे, जिनका निर्माण सिर्फ एक रात में हुआ था। इनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बड़ी ही दिलचस्प है। 

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका नाम है ककनमठ। इस मंदिर का निर्माण कच्छवाहा वंश के राजा कीर्ति सिंह के शासनकाल में किया गया था। यह मंदिर सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुआ है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण भोलेनाथ के गण यानी भूतों ने किया था। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण पूरी तरह से पत्थरों से हुआ है और यह इस तरीके से रखे गए हैं कि उनके बीच संतुलन बना हुआ है। इन पत्थरों को बड़े से बड़े आंधी-तूफान भी हिला नहीं सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में गोविंद देव जी का मंदिर है। यह मंदिर भी करीब से देखने पर अधूरा सा ही लगता है। कहा जाता है कि यह मंदिर भी एक रात में ही बनकर तैयार हुआ है। मान्यता है कि भूतों या दिव्य शक्तियों ने मिलकर एक रात में इस मंदिर को बनाया है। कहा जाता है कि सुबह होने से पहले ही किसी ने चक्की चलानी शुरू कर दी, जिसकी आवाज से मंदिर का निर्माण करने वाले काम पूरा किए बिना ही चले गए। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में शिव जी का एक मंदिर है, जिसे हथिया देवाल के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि एक हाथ वाले शिल्पकार ने एक रात में ही इस मंदिर का निर्माण कर दिया था। हालांकि रात होने और जल्दी बनाने के चक्कर में यहां शिवलिंग का अरघा विपरीत दिशा में बना दिया गया था। इस वजह से यहां शिवलिंग की पूजा नहीं की जाती है। 

Baba Vanga: बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, साल 2025 में होगा कुछ ऐसा, मानव सभ्यता का शुरू हो जाएगा अंत

4 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 32 किलोमीटर दूर भोजपुर में एक पहाड़ी पर स्थित भोजेश्वर मंदिर है। इस शिव मंदिर का निर्माण परमार वंश के मशहूर राजा भोज द्वारा करवाया गया था। हालांकि यह मंदिर अधूरा ही है, लेकिन इसका निर्माण अधूरा क्यों छोड़ा गया, इस बात का इतिहास में कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण एक ही रात में होना था, लेकिन छत का काम पूरा होने के पहले ही सुबह हो गई, इसलिए काम अधूरा रह गया। इस मंदिर कि विशेषता इसका विशाल शिवलिंग है जो एक ही पत्थर से निर्मित दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है।

Zara Hatke: इस देश के लोगों को है गोल्ड का शौक, भोजन में भी डाल देते हैं सोना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिर्फ एक रात में बनकर तैयार हुए थे ये मंदिर - फोटो : Adobe Stock
झारखंड के देवघर में स्थित शिव मंदिर को कौन नहीं जानता है। बाबा बैद्यनाथ धाम एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने यहां सिर्फ एक रात में मंदिरों का निर्माण किया है। इस मंदिर के प्रांगण में माता पार्वती का मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण कार्य होते-होते सुबह हो गई, जिसकी वजह से मंदिर अधूरा रह गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें