फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म से नहीं है एक हाथ, इसके कारनामे देख चौंक जाते हैं लोग

Thu, 21 Jul 2016 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Dailymail
साइकिल चलाने के लिए दोनों हाथ होने जरूरी है लेकिन इस लड़के को साइकिल पर स्टंट करने के लिए भी दोनों हाथों की जरूरत नहीं है।

एक हाथ न होने के बावजूद भी ये लड़का साइकिल से खतरनाक स्टंट करता है। जैक डंपर नाम के इस लड़के का जन्म से ही एक हाथ नहीं था। लेकिन स्टंट के लिए उसकी जुनूनियत इतनी थी कि हफ्ते में 60 घंटे ट्रेनिंग करके उसने खतरनाक स्टंट करना सीख लिया।
विज्ञापन

2 of 6
ब्रिस्टल का रहने वाला ये 18 साल का लड़का स्टंट करने के लिए अपनी टीशर्ट की बांह को रेसिंग साइकल के हैंडल से बांध लेता है और अपने कंधों और शरीर के ऊपरी हिस्सों को स्टंट के लिए इस्तेमाल करता है। ये अनोखा तरीका उसे साइकिल को जंप, स्पिन और एसलरेट कराने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
जैक बताते हैं कि 'मुझे स्पोर्टस बहुत पसंद हैं। मैं अपने दोस्तों को साइकिल का स्टंट करते हुए देखता था मगर मैंने खुद ऐसा करने के बारे में कभी नहीं सोचा।' 

4 of 6
एक दिन मैंने साइकिल खरीदी और जब मैंने उसे पार्क में चलाना शुरू किया तो पाया कि मुझमें साइकिल को बैंलेस करने की प्राकृतिक क्षमता है और मैं अपने कपड़ों की बांह से अपनी साइकिल को कंट्रोल कर सकता हूं।
विज्ञापन

5 of 6
पिछले कुछ महीनों में मुझे लग रहा है कि मैं इसमें और कुशल हो गया हूं। अब मैं 360 डिग्री पर स्पिन कर लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैक को क्रूशियल BMX ने स्पॉन्सर कर लिया है और जैक को विश्वास है कि एक दिन वो प्रोफेशनल BMX राइडर बनेंगे। फिलहाल जैक अपना राइडिंग में और बेहतरी का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें