फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने भारत की इस जगह पर गिराए थे हजारों बम, इस वजह से नहीं फटा था एक भी

Thu, 28 Feb 2019 05:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Tanot Mata Mandir Miracle - फोटो : Social media
पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने पाकिस्तान पर 1000 किलो बम गिराए थे। इस बीच हम आपको भारत की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 1965 के युद्ध में पाकिस्तान ने हजारों बम गिराए थे, लेकिन हैरानी की बात तो ये थी कि उनका एक भी बम नहीं फटा था। इसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
तनोट माता
दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर में तनोट राय माता का मंदिर है। यहां से पाकिस्तान की सीमा महज 20 किलोमीटर दूर है। कहते हैं कि युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने इस मंदिर के क्षेत्र में करीब 3000 बम गिराए थे, लेकिन मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा। मंदिर परिसर में अभी भी 400 से ज्यादा ऐसे पाकिस्तानी बम आम लोगों के देखने के लिए रखे हुए हैं, जो गिराने के बावजूद फटे नहीं थे। 
विज्ञापन

3 of 5
तनोट माता
भारतीय सेना और इस मंदिर के आसपास रहने वाले लोग इसे देवी मां का चमत्कार ही मानते हैं कि सभी जगह बम गिरने के बाद फटे, लेकिन इस मंदिर में एक भी बम नहीं फटा। इस घटना के बाद से ही भारतीय सीमा सुरक्षा बल तनोट माता को अपनी आराध्य देवी मानते हैं। सेना के जवान ही मंदिर की देखरेख भी करते हैं।  

4 of 5
युद्ध की देवी तनोट माता
तनोट माता के इस मंदिर के रख-रखाव का काम भारतीय सीमा सुरक्षा बल ही करती है। यहां भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद में एक विजय स्तंभ का भी निर्माण किया गया है। ये स्तंभ भारतीय सैनिकों की वीरता की याद दिलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanot Mata Mandir - फोटो : Social media
1200 साल पुराने इस मंदिर की स्थापना भाटी राजपूत नरेश तणुराव ने वि. सं. 828 में किया था। तनोट माता का मंदिर जिस इलाके में है, वो इलाका बेहद ही संवेदनशील माना जाता है। सीमा सुरक्षा बल यहां की कड़ी निगरानी करता है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपने साथ अपना परिचय पत्र लेकर जरूर आते हैं, क्योंकि ऐसा न करने पर उन्हें सीमा सुरक्षा बल की कड़ी जांच का सामना करना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें