धीरे-धीरे ढेर सारी कारों में मेहमान आए और इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देते हुए चले गए
- फोटो : social media
रविवार सुबह ये शादीशुदा जोड़ा राजधानी कुआलालंपुर के दक्षिण में स्थित पुत्राजाया में एक भव्य सरकारी इमारत के बाहर खड़े हो गए। धीरे-धीरे ढेर सारी कारों में मेहमान आए और इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं देते हुए चले गए। किसी भी मेहमान ने अपनी कार से बाहर कदम नहीं रखा, बल्कि जोड़े के पास आकर कार धीरे हो गई और मेहमान कार की बंद खिड़कियों से इस जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ गए।
शादीशुदा जोड़े ने भी दूर से हाथ हिलाकर मेहमानों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया। इस तरह दस हजार मेहमान अपनी-अपनी कार में इमारत के सामने से गुजरते रहे और शादी में शरीक होते रहे।सड़क पर जैसे कारों का काफिला गुजर रहा था। ये खास तरीका अपनाकर इस जोड़े ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी किया और शादी में मेहमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध को भी नहीं तोड़ा।