फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: नवजात बेटी को बस वीडियो कॉल पर देखा और थम गई सांस, गोद में भी नहीं ले पाई मां

Tue, 22 Dec 2020 10:14 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। कई देशों में वैक्सीन का दौर भी शुरू हो गया है, परंतु कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। कोरोना वायरस की वजह से कई लोगों ने अपनों को खो दिया है तो कई लोग बेरोजगारी की वजह से बेघर हो गए हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यूयॅार्क में एक ऐसी घटना घटी है, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। न्यूयॅार्क में कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत हो गई। वो अपनी बेटी को गोद में भी नहीं उठा पाईं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बेटी के जन्म के बाद मां हुईं कोरोना पॅाजिटिव
  • अमेरिका की रहने वाली वनेसा कार्डेनस गोंजालेज ने 9 नवंबर को एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के कुछ दिन बाद मां कोरोना पॅाजिटिव पाई गईं। डॅाक्टर्स के अनुसार वनेसा डिलीवरी के दौरान वायरस की चपेट में आ गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बेटी को देखा वीडियो कॅाल पर
  • वनेसा की कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। वनेसा ने अपनी बेटी को वीडियो कॅाल पर ही देखा। कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से वो अपनी बेटी को गोद में भी नहीं उठा पाईं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बेटी को मां से अलग कर दिया था
  • nbclosangeles.com की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से संक्रमण होने के बाद वनेसा को उनकी बेटी से अलग कर दिया गया था। ऐसा बेटी को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पिता रख रहे हैं बेटी का ख्याल
  • वनेसा के पति अलफांसों अपनी बेटी का ख्याल रख रहे हैं। हालांकि वनेसा को उम्मीद थी कि वो कोरोना वायरस से जंग जीत जाएंगी, लेकिन उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें