दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिन पहले एक महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान उसे बीच पर ले जाया गया था। उन्हें आइसक्रीम भी खिलाई गई थी। इसके कुछ समय बाद डॉक्टरों ने महिला की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। क्वींसलैंड के स्वास्थ्य मंत्री स्टीवन माइल्स ने इस तस्वीर को देखा और इस पल की सराहना की।