जरा सोचिए, अगर बारिश हो रही हो और असमान से पानी की जगह चॉकलेट गिर रहा हो। भले ही यह बात आपको एक सपने की तरह लग रहा है, लेकिन ऐसा सही में हुआ है। स्विट्जरलैंड के ओल्टन शहर में हुई चॉलेट की बारिश ने सबको हैरान कर दिया है। साधरण तौर पर हमने आसमान से पानी या बर्फ गिरते हुए देखा है, लेकिन इस शहर के लोगों ने चॉकलेट पाउडर की बारिश देखी।