फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Warship: आखिर कैसे अपनी पहली यात्रा पर डूब गया था ये विशालकाय जंगी जहाज? सालों से कायम है रहस्य

Sat, 22 Mar 2025 02:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Warship: दुनिया में कई रहस्मयी घटनाएं हुई हैं, जो आज भी रहस्य हैं। इस घटनाओं के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं कर पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जहाज के बारे में बताने वाले हैं। यह एक विशालकाय जंग जहाज की कहानी है, जो रहस्यमयी तरीके से डूब गया। 
विज्ञापन
1 of 7
आखिर कैसे अपनी पहली यात्रा पर डूब गया था ये विशालकाय जंगी जहाज? - फोटो : Adobe Stock
Mysterious Warship: दुनिया में कई रहस्मयी घटनाएं हुई हैं, जो आज भी रहस्य हैं। इस घटनाओं के बारे में वैज्ञानिक भी पता नहीं कर पाए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जहाज के बारे में बताने वाले हैं। यह एक विशालकाय जंग जहाज की कहानी है, जो रहस्यमयी तरीक से डूब गया। इस जंगी जहाज का नाम वासा था, जो दुनिया का सबसे हाई-टेक जंगी जहाज था। साल 1628 में स्टॉकहोम की खाड़ी से इसकी शुरुआत हुई थी। यह अपने पहले ही सफर पर डूब गया, जिस पर आज भी रहस्य बरकरार है। 

स्वीडन के राजा गुस्ताव द्वितीय एडोल्फ ने इस जंगी जहाज का निर्माण कराया था। यह 68 मीटर लंबा जहाज था, जिसमें 64 तोप लगाए गए थे। गुस्ताव द्वितीय एडोल्फ अपनी नौसेना के लिए अधिक से अधिक जंगी जहाजों का निर्माण कराना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस विशाल जहाज के निर्माण का आदेश दिया था। यह दुनिया के शुरुआती युद्धपोतों में था, जिन पर तोपों के दो डेक थे। स्वीडन की नौसेना का अग्रणी युद्धपोत वासा होता, लेकिन इस विशाल और सुसज्जित जहाज का गौरव ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। पहले सफर पर सिर्फ 20 मिनट के अंदर यह जहाज डूब गया और उसके 30 सवारों की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

2 of 7
स्वीडिश युद्धपोत के डूबने का रहस्य - फोटो : Adobe Stock
सालों पर समुद्र की तलहटी में पड़ा था

तीन सौ सालों तक जंगी जहाज वासा समुद्र की तलहटी में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुरातत्वविदों ने उसे बाहर निकाला। उन्होंने इस जहाज को संरक्षित किया और इसे स्कैंडिनेविया के सबसे लोकप्रिय म्यूजियम में बदल दिया है। वासा के तुरंत डूबने की कहानी नौसेना पोत के वास्तुशिल्प इतिहास का सबसे बड़ा रहस्य है। इसे सबसे बड़ी नाकामियों में भी शामिल किया जाता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सालों से कायम है स्वीडिश युद्धपोत के डूबने का रहस्य - फोटो : Adobe Stock
तूफानी हवाओं की वजह से यह जहाज एक तरफ झुक गया था। बदकिस्मती से तोप की नली के लिए बनाए गए सुराख खुले हुए थे। उन सुराखों से पानी आने लगा जिससे जहाज और झुकने लगा और आखिरकार डूब गया। इस जहाज के पहले सफर को देखने के लिए भीड़ जुटी थी। उनकी आंखों के सामने यह जहाज सागर में समा गया। इस नाकामी को राष्ट्रीय तबाही बताया गया। 

Baba Vanga Predictions: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच
 

4 of 7
आखिर क्या थी डूबने की वजह - फोटो : Adobe Stock
क्या थी डूबने की वजह

जहाज डूबने की जांच की गई, तो पाया गया कि जहाज असंतुलित था, लेकिन ऐसा होने की वजह क्या थी, यह आज भी बहस का मुद्दा है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जहाज की डिजाइन गलत थी। दूसरों का मानना है कि जहाज पर लगी तोपों का वजन उचित तरीके से बंटा हुआ नहीं था। वासा को लकड़ी पर विस्तृत नक्काशी करके सजाया गया था। उसकी नक्काशियां स्वीडन के शाही खानदान की कहानियां बताती थीं। 

Surya Grahan 2025: इस दिन आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं
विज्ञापन

5 of 7
300 साल तक समुद्र की तलहटी में पड़ा रहा - फोटो : Adobe Stock
300 साल तक समुद्र की तलहटी में रहने के बाद इसे 1956 में खोजा गया। इसे निकालने में पांच साल लगे। 1961 में जब यह जहाज खाड़ी से बाहर आया तो विशेषज्ञों ने देखा कि जहाज की लकड़ियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। लकड़ी पर की गई नक्काशियों भी सुरक्षित थीं। यह जहाज अब स्टॉकहोम का वासा म्यूजियम कहलाता है।

Mysterious Temple: कहां है रहस्यमयी प्राचीन मंदिर, जहां जाते ही भक्त बन जाते हैं मालामाल! क्या है इसकी खासियत
 
विज्ञापन

6 of 7
आखिर 300 साल तक कैसे रहा सुरक्षित? - फोटो : Adobe Stock
कैसे रहा सुरिक्षत?

वासा के सुरक्षित रहने का एक कारण था कि यह बाल्टिक सागर में डूबा था। बाल्टिक सागर में ठंड और ऑक्सीजन की कमी की वजह से यह जहाज बैक्टीरिया और लकड़ी खाने वाले कीडों से बचा रह गया। बाल्टिक सागर के ताजे पानी में लकड़ियों को खाने वाले कीड़े उतने नहीं होते जितने खारे पानी में होते हैं।

Zara Hatke: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष के बरमूडा ट्रायंगल की कहानी? वैज्ञानिकों के लिए आज भी है पहेली
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जहाज को बना दिया गया है म्यूजियम - फोटो : Adobe Stock
म्यूजियम ने इस जहाज के डूबने और 300 साल बाद इसे निकालने की एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री भी बनवाई है, जिसे यहां आने वाले दर्शकों को दिखाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें