फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vanga Predictions: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच

Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों के बीच एक बार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
क्या दुनिया में मचेगी तबाही? - फोटो : Adobe Stock
Baba Vanga Predictions: साल 2025 में क्या होने वाला है? इसको लेकर कई भविष्यवक्ताओं ने कई भविष्यवाणियां की हैं। इनमें बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां लोगों के बीच एक बार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसकी वजह यह है कि बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उनकी सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां बिल्कुल सच साबित हुई हैं। 

बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी

बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनका दावा है कि साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की तीन भविष्यवाणियां सच साबित होती दिख रही हैं। यूरोप के दो देशों रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, जिसका कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के बाद भी अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हो पाया है। इस बातचीत के बीच भी दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। 

Zara Hatke: क्या आप जानते हैं अंतरिक्ष के बरमूडा ट्रायंगल की कहानी? वैज्ञानिकों के लिए आज भी है पहेली


 

4 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik
एआई को लेकर बड़ा दावा

बाबा वेंगा ने कहा था कि विज्ञान और तकनीक में टेलीपैथी के साथ-साथ नैनोटेक्नोलॉजी का भी विकास होगा। यह टेक्नोलॉजी इंसान के अंत की वजह बनेंगी। अगर देखा जाए तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से स्कैम और गलत कार्यों में बढ़ोत्तरी हो गई है।

Surya Grahan 2025: इस दिन आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानिए साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, दुनियाभर में बढ़ेगी गर्मी - फोटो : Freepik
दुनियाभर में बढ़ेगी गर्मी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, ध्रुवीय बर्फ पिघलने से समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा और दुनियाभर में बढ़ेगी। बाबा वेंगा की यह भी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, क्योंकि ध्रुवीय बर्फ तेजी से पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर भी बढ़ रहा है। दुनियाभर में गर्मी हर साल नए रिकाॅर्ड स्थापित कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें