फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse: किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा, जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

Fri, 12 Jun 2026 11:53 AM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Solar Eclipse: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त के महीने में लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यूरोप के लिए यह ग्रहण बेहद खास होगा, क्योंकि स्पेन की मुख्य भूमि से 100 साल बाद पूर्ण सूर्य दिखाई देगा। 
विज्ञापन
1 of 5
किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा - फोटो : AI
August 2026 Solar Eclipse: अगर आप भी खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपके लिए अगस्त का महीना बेहद खास होने वाला है। दरअसल, इस महीने में दो ग्रहण लगेंगे। सबसे पहले सूर्य ग्रहण लगेगा और फिर चंद्र ग्रहण। इस खगोलीय घटना के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं और सूर्य पर चंद्रमा की परछाईं पड़ती है। इसे घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आइए जानते हैं कि अगस्त में लगने वाला सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा? क्या इस सूर्य ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है?

क्यों लगता है सूर्य ग्रहण? 

पृथ्वी के सबसे पास का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थिर है और इसकी पृथ्वी परिक्राम करती है। धरती की तरह चंद्रमा भी सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती की भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है, जिससे कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को बाधित कर देता है, जिसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से चंद्रमा रोक देता है। इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा - फोटो : Freepik
ग्रहण के दौरान जिस जगह पर परछाई पड़ती है वहां आसमान में सूर्य आधा या पूरा ढका दिखाई देता। वैज्ञानिकों के मुताबिक, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण। 
 
विज्ञापन

3 of 5
किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा - फोटो : Freepik
अगस्त में किस तारीख को लगेगा सूर्य ग्रहण? 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, क्योंकि यहां पर उस समय रात रहेगी। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की 12 अगस्त 2026 को रात 9:04 बजे शुरुआत होगी और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे खत्म होगा। 

Viral: 'आप दारू पीकर मर गए और सबके पापा हैं', पिता की तस्वीर के सामने बिलखती मासूम बच्ची का वीडियो वायरल

4 of 5
किस दिन लगेगा सूर्य ग्रहण? इस देश में 100 साल बाद होगा ऐसा - फोटो : Freepik
यूरोप के लिए बेहद खास है ये सूर्य ग्रहण

साल 2026 में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण यूरोप के लिए बेहद खास है। यह 100 साल से भी ज्यादा समय बाद स्पेन की मुख्य भूमि से नजर आने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। उत्तरी स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। यहां पर चंद्रमा कुछ समय के लिए सूरज को ढक लेगा। इस दौरान आसमान में अंधेरा छा जाएगा। यूरोप के बाकी जगहों, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका के बड़े हिस्से में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा।

Viral Video: चेन छीनकर भाग रहे चोर के पीछे फिल्मी स्टाइल में दौड़ा पुलिस जवान, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साल 2025 में कब-कब दिखाई देगा सूर्य ग्रहण - फोटो : Freepik
2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

इस पूर्य सूर्य ग्रहण के एक साल 2 अगस्त 2027 को  सूर्य ग्रहण लगेगा। यह 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा, जो 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा। इस दौरान दिन में अंधेरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें