Science News: दुनिया के खत्म होने को लेकर सालों से कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। पृथ्वी पर तबाही को लेकर वैज्ञानिकों से लेकर भविष्यवक्ता तक आए दिन भविष्यवाणी करते हैं। इन सभी के बीच अब एक नया दावा किया गया है, दो बेहद डराने वाला है। ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला है कि 25 करोड़ वर्ष बाद धरती इंसानों समेत सभी स्तनधारियों के रहने लायक नहीं बचेगी। इसका मतलब यह है कि धरती से जिंदगी खत्म हो जाएगी। धरती पर जीवन के खत्म होने का कारण बेतहाशा गर्मी, ज्वालामुखी विस्फोट और एक गर्म महाद्वीप बनेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने धरती के भविष्य को दिखाया है। उन्होंने एक सुपर कंप्यूटर सिमुलेशन के माध्यम से यह कार्य किया है। इससे पता चलता है कि धरती के सभी महाद्वीप मिलकर आने वाले 25 करोड़ सालों में एक नए महाद्वीप पैंजिया अल्टिमा का निर्माण करेंगे। इससे धरती का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।