फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार, यहां मिलती है ऐसी चीजें देखकर निकल जाए चीख

Fri, 16 Feb 2018 08:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
आज हम आपको दुनिया के ऐसे बाजार में ले चलेंगे जहां अच्छों-अच्छों की आंखें चुंधिया जाती हैं। जी हां यह है दुनिया का सबसे बड़ा जादू-टोने का बाजार।

 
विज्ञापन

2 of 4
demo
विश्व के इस इकलौते जादू-टोने के बाजार में सारा सामान मिलता है। यह 'सोनोरा सुपर मार्किट' के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 1950 में हुई थी। जरूरत के सभी सामान के साथ-साथ यहां एक हिस्से में हर्बल मेडिसिन, तंत्र विधा और जादू-टोने का सामान भी बेचा जाता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मार्किट में सभी प्रकार की हर्बल मेडिसिन है। सिर्फ इतना ही नहीं यहां की हर दुकान पर एक डॉक्टर होता है। खास बात ये कि इन डॉक्टर साहब को दवाई देने से कहीं अधिक जादू-टोने की अधिक जानकारी होती है। ये डॉक्टर्स हर समस्या के समाधान का दावा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
demo
हर्बल दवाओं के अलावा यहां तांत्रिक विधा में काम आने वाली कुछ एेसी चीजें बेची जाती है जो कानूनन अवैध है। इनमें कई प्रजातियों के जानवरों की खाल, नाखून और दांत होते हैं।

यहां सबसे ज्यादा हमिंग बर्ड बिकती है। हमिंग बर्ड एक छोटे आकार की चिड़िया होती है जिसे ये लोग मारकर सुखाकर बेचते हैं। यहां आने वाले पर्यटक इस मार्केट जरूर घूमने जाते हैं। इस वजह से आज यह प्रमुख आकर्षण बन चुका है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
demo
अब जो लोग यह सोचते हैं कि जादू-टोना और अंधविश्वास वाली चीजें केवल भारत में ही होती हैं तो वे गलत हैं। मैक्सिको के सोनोरा विचक्राफ्ट मार्किट जाएंगे तो आपकी यह धारणा खुद-ब-खुद टूट जाएगी। 

तो क्या आप भी जाना चाहेंगे 'सोनारा सुपर मार्केट'..?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें