नि:संतान लोग संतान की प्राप्ति के लिए क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के एक गांव में होता है। हिमाचल के सिमस गांव में एक ऐसा मंदिर है जिसके फर्श पर लेटने से नि:संतान महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं। लोगों का मानना है कि खुद देवी मां उनको सपनों में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं और महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त हो जाता है। दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस खास फर्श पर सोने के लिए इस मंदिर में आती हैं।