जब कोई बीमार हो जाए तो डॉक्टर उसका इलाज दवादारू देकर करता हैं। लेकिन यहां तो मरीज के साथ डॉक्टर कुछ ऐसा करता है कि देखने वालों की रूह कांप जाएं। जी हां, इस डॉक्टर के इलाज करने का तरीका ही इतना खौफनाक है।
विज्ञापन
2 of 5
man treats people with dagger
दरअसल, इस डॉक्टर का एक हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने एक मरीज का बेहद खतरनाक तरीके से इलाज कर रहा है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में डॉक्टर अपने मरीज को खंजर मारकर इलाज करता है।
विज्ञापन
3 of 5
man treats people with dagger
एक रिपोर्ट की मानें तो फिलीपींस में यह डॉक्टर बेहद पॉपुलर हो चुका है। यह खुद को सुपरनेचुरल पावर होने का दावा करता है। इसके पास आने वाले लोगों को यह बुलटप्रूफ बनाने का दावा करता है। इस कारण इस शख्स को 'आयरन किंग' के नाम से जाना जाने लगा है।
4 of 5
man treats people with dagger
वायरल हुए वीडियो में वह लोगों के शरीर पर एक बड़े खंजर को मारकर उनके कई रोग और परेशानियां दूर करने का दावा करता है। एंजलीटो रैम्बो नामक यह शख्स जब लोगों को चाकू या खंजर से मारता है तो इस इलाज में लोगों के शरीर से खून तो नहीं निकलता मगह यह बेहद जोखिमभरा और
पीड़ादायी होता है। कहते हैं कि देखने वाले अपनी आंखें तक मूंद लेते हैं।
उनका यह तरीका भी अब विवादों में, जिसमें जरा सी चूक से भी इंसान की जान जा सकती है। इलाज के साथ-साथ यहां लोगों के बेहद ताकतवर और बुलटप्रूफ बनाने का भी दावा किया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं इनके पास फिलीपींस में रहने वाले कई पुलिस और आर्मी के जवान भी आते हैं। इनका भी यही मानना है कि बाबा उन पर कृपा बरसाएंगे।