आज हम आपको भारत के पांच ऐसे भयानक स्थानों के बारे में बताएंगे जहां लोग रात के समय जाने से बचते हैं। दरअसल, इन जगहों पर आपको अकेले में ऐसा एहसास होगा जैसे कोई आपके साथ है। इसलिए ये जगह काफी डरावनी लगती है।अगर आपका कलेजा मजबूत है तो एक बार इन जगहों पर जाकर देखें..
विज्ञापन
2 of 6
sanjay van
दिल्ली का संजय वन
सबसे पहले देश की राजधानी नई दिल्ली के बारे में बात करेंगे। यहां संजय वन नामक बहुत बड़ा हॉन्टेड प्लेस है। इस जगह घना जंगल है संजय वन को लेकर स्थानीय लोग बताते हैं बताते हैं कि यहां रात को जाना जान जोखिम में डालने के बराबर है।
विज्ञापन
3 of 6
hydrabad tarapuri bhawan
हैदराबाद का तारापुरी भवन
हैदराबाद का तारापुरी भवन कभी साईंस कॉलेज के रूप में जाना जाता था। यह अब विरान और लोगों के डर का कारण बना हुआ है। कारण यह बताया जाता है कि यह भवन ढह गया गया और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के अंदर कई लोग दबकर मर गए। आज भी कई लाशें प्रयोगशाला के मलबे में ही दफ्न हैं।
स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां रात के समय अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं। एक बार एक सुरक्षा गार्ड को यहां पर सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।
4 of 6
Daarjing's Dow Hill
दार्जलिंग का डाउ हिल
दार्जलिंग जहां हर साल लाखों पर्यटक छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां कुर्शियांग नामक एक छोटी सी जगह है, जिसे लोग खूबसूरत वादियों के साथ ही साथ अजीबो गरीब घटनाओं के लिए भी जानते हैं। यहां डाउ हिल के बारे में कहा जाता है कि यह दार्जलिंग का सबसे भयानक स्थान है। इसके जंगल में लोग रात तो क्या दिन में भी जाने से डरते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Vas villa of bengaluru
बंगलुरु का वास विला
बंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर स्थित ये है वास विला। इस विरान बंगले के बारे में कहा जाता है कि इस पर रुहानी ताकतों का कब्जा है। यह बंगला एक वकील का थ्ाा। जिसमें वकील की बेटियां डोइस वास और वेरा वास रहा करती थी। 2001 की बात है किसी ने इस बंगले में डोइस की हत्या कर दी और बंगले के अंदर ही डोइस को दफना दिया। तब से इस बंगले के बारे में कहा जाने लगा कि यहां अजीबोगरीब घटनाएं होती है।
उत्तराखंड के चंपावत जिले में मौजूद हैं लोहा घाट जहां एक पुराना बंगला है जो 'ऐबी' नाम से जाना जाता है। यह कभी अस्पताल हुआ था। यहां के एक रहस्यमयी डॉक्टर के कारण यह अस्पताल चर्चाओं में आ गया। दरअसल ये डॉक्टर लोगों के मरने की भविष्यवाणी किया करता था और जो समय वह बताता था उससे पहले मरने वाले को मुक्ति गृह में लाया जाता था। माना जाता है कि लोग भविष्यवाणी के कारण नहीं बल्कि उस डॉक्टर के द्वार मारे जाते थे।