ghost
- फोटो : file photo
ऐमेथिस्ट रेल्म ने बताया कि उसका पार्टनर एक भूत है और पिछले ही हफ्ते उसे प्रपोज किया है। उसने उस वक्त पहली बार भूत की आवाज सुनी जब उसने पूछा कि क्या वह उससे शादी करेंगी। ऐमेथिस्ट ने उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया और अब दोनों किसी दूर दराज के इलाके में शादी की योजना बना रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ऐमेथिस्ट ने कहा कि उसे पता नहीं है कि उसका साथी मेल है या फीमेल, लेकिन आवाज बेहद आकर्षक है। उसने कहा कि उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसका पार्टनर नर है या मादा। ऐमेथिस्ट ने दावा किया था कि उसे एक आत्मा के वजन और उसकी ताकत का अंदाजा है और वो उसके साथ बेहद खुश हैं।