फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला के पास है ऐसी शक्ति जो यमराज को भी देती है टक्कर, इस सच्चाई पर यकीन करना होगा मुश्किल

Thu, 31 May 2018 08:26 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ari
आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताएंगे जो यमराज से भी एक कदम आगे है। इस महिला के पास ऐसी अलौकिक शक्ति है जो किसी आम इंसान के पास नहीं होती। जी हां इसे पता चल जाता है कि किस व्यक्ति की मौत होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
Ari
मिरर की रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली 24 वर्षीय 'अरी' का ये दावा है कि वह अपनी शक्तियों से पता लगा लेती है कि किस व्यक्ति की मौत होने वाली है। उसका कहना है कि वह अपने 'सिक्स्थ सेंस' की मदद से ऐसा कर पाती है। अरी ने बताया कि जब वो 12 साल की थी तब से उसे आभास होना शुरू हुआ। आगे उसने एक चौंकाने वाली बात बताई... 



 
विज्ञापन

3 of 5
ari
उसने कहा 12 साल की उम्र में वह एकबार अपने किसी रिश्तेदार को देखने पहुंची थी जब उसकी मौत होने वाली थी। अरी के मुताबिक उसे एक बेहद अजीब सी गंध का अहसास हुआ था। ताज्जुब की बात ये है कि अरि के अलावा उस गंध को उनके परिवार का कोई और सदस्य नहीं सूंघ पाया। इसके बाद अरी को ऐसी ही गंध कई और लोगों के पास आई, ये भी कुछ दिनों बाद मर गए। अरी ने अपनी इस शक्ति को लेकर कहा...

4 of 5
ari
इस सिक्स्थ सेंस के बावजूद वह किसी की जान नहीं बचा पाती। अरी सबकुछ पता रहते हुए भी यह नहीं बताती कि कौन मरने वाला है। उसे लगता है कि ऐसा करना सही नहीं होगा। अरी को यह भी नहीं पता कि इसका क्या अंजाम होगा और लोग उसकी बातों पर कैसे रिएक्ट करेंगे। अरी सोचती है कि उसे नियति से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए इसलिए वह किसी को मौत के बारे में नहीं बताती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ari
अरी का कहना है कि हर इंसान में ऐसी कोई न कोई शक्ति है, लेकिन दबाव के कारण लोग इन्हें धार नहीं दे पाते और जो शक्तियां उन्हें पैदा होने के साथ मिलती है वह बड़े होने तक क्षीण हो जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अरी मनोवैज्ञानिक बनने के पहले एक कंपनी में सेक्रेटरी थीं। जॉब से परेशान होकर उसने मनोविज्ञान के क्षेत्र में कॅरियर बनाने का फैसला किया। अब वह कई महिलाओं को ट्रेनिंग देती हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें