फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पब में रोज रात होती हैं अजीबो-गरीब घटनाएं, यकीन नहीं होता तो देखें ये CCTV वीडियो

Fri, 10 Nov 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
पब की तस्वीर - फोटो : The Tyler's Kiln
ब्रिटेन के एक गांव का पब इन दिनों अचानक चर्चा में आ गया है। इसकी बड़ी वजह बीते समय से रोजाना रात को यहां हो रही अजीबो-गरीब रहस्यमयी घटनाएं बताई जा रही है, जिससे संबधित कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा...

 
विज्ञापन

2 of 6
गार्डने में लगा छाता अपने आप खुल गया
दरअसल, यहां रोज रात को कुछ ऐसा हो रहा है, जिसके पब के कर्मचारी भंयकर दहशत में आ गए हैं। इस चलते ज्यादातर स्टाफ नौकरी छोड़कर जा चुका है। यहां तक की कई अपने मालिक को जाते-जाते ये सलाह तक देकर गए हैं कि जितना जल्द हो सके इस पब को छोड़ दें। 

'बॉसेस एट द टेलर किलन' नामक ये पब ब्रिटेन के एतिहासिक शहर कैंटरबरी में है। यहां के स्टाफ का ऐसा दावा है कि यहां बीते कुछ समय से रात को बेहद अजीबो-गरीब घटना हो रही है। उन्हें यहां काम करते हुए भी डर लगने लगा है।

स्टाफ का कहना है कि जब कभी ऐसा मौका आया है कि उन्हें पब में देर तक अकेले रुकना पड़ा हो तो उन्होंने यहां कई रहस्यमयी घटनाएं होते अपनी आखों से देखी हैं। सबसे पहले उन्हें ये महसूस हुआ कि जैसे उनके पास से कोई गुजरा हो।

 
विज्ञापन

3 of 6
पब में लगा दरवाजा अपने आप खुल गया
फिर साफ-साफ किसी परछाईं को उन्होंने वहां देखा और कई बार अपने आप कुर्सियों को हिलते हुए देखा है। इन घटनाओं का जिक्र यहां का स्टाफ पब के मालिक के सामने करने लगा। पहले पहले पब के मालिक को उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ।

लेकिन जब वहां से स्टाफ नौकरी छोड़कर जाने लगा तो ये स्थिति ऑनर के लिए असहज बन गई। उसने नए स्टाफ को काम पर रखा लेकिन उनमें से भी ज्यादा दिन तक वहां कोई नहीं टिक पाया। सब वहीं बातें मालिक को बताते जो पुराने कर्मचारी उसे नौकरी छोड़ने से पहले कहकर गए थे।  

इस पर पब के मालिक को भी शंका होने लगी। उसने सच जानने के लिए पब में चारो तरफ सीसीटीवी लगवा दिए। अगले ही दिन जब पब के ऑनर ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसके होश उड़ गए। उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था।   

 

4 of 6
pub
सीसीटीवी फुटेज देखकर उसे समझ आ चुका था कि उसके पब रुहानी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। स्टाफ ने जैसा बताया था वैसी ही घटना पब के सीसीटीवी में देखी गई। फुटेज में एक लकड़ी के दरवाजे को पार करते हुए एक छाया भीतर दाखिल होती है, अलमारी में रखे कांच की गिलास उड़ते दिखाई देते हैं। पब में अपने आप लाइट ऑन हो जाती है।

बता दें पब के ऑनर एलेस्टर कॉलिन्स ने दो महीने पहले यह सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। जिसके 4 सितंबर तक की अवधि के वीडियो सामने आए हैं। कैमरे में खौफनाक क्लिप सामने आई है। 

इसमें, कुर्सियां रहस्यमय तरीके से अपने आप हिलती हैं। पब में लगा सैलून डॉर अपना आप खुलता है और पब के बगीचे में लगा छाता अपने आप खुलता है। वीडियो का आखिरी सीन सबसे खतरनाक है जिसमें सोफे पर रखा एक तकिया अपने आप हवा में उड़ता हुआ कैमरे की तरफ फेंका जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
pub
कॉलिन्स ने ये फुटेज अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए हैं। इस वीडियो पर अभी तक बहुत लोगों की आश्चर्यजनक प्रतिक्रिया उन्हें मिल चुकी हैं। कॉलिन्स इस वीडियो में बताते हैं कि "पब के भीतर हो रही इन घटनाओं के बारे में उनके स्टाफ ने कई बार बताया। स्टाफ ने मुझे कहा था कि जब पब खाली होता है तो उन्हें वहां किसी के कदमों की आहट सुनी है।  

इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इनमें रेबेका बेनजिंस लिखती हैं मैं यहां से जब भी गुजरती थी तो अक्सर मैं यहां आना पसंद किया करती थी लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद अब वहां आने की हिम्मत नहीं होगी।  

अगली स्लाइड में देखें पब का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pub
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें