फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 3 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए परफ्यूम का इस्तेमाल, वजह भी जान लें

Sun, 20 May 2018 10:36 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
परफ्यूम
आज के इस आधुनिक एवं वैज्ञानिक युग में भी लोग अंधविश्वास के चलते नकारात्मक शक्तियों में अटूट विश्वास रखते है। जैसे कोई छींक दे तो कहा जाता है कि यात्रा के लिए मत जाओ, इसी तरह 13 नंबर को अशुभ माना जाता है या बिल्ली के रास्ता काटने पर माना जाता है कि अपना रास्ता बदल लो। यह सब अंधविश्वास के कारण हैं। आज हम आपको परफ्यूम से जुड़े कुछ अंधविश्वासों के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने कभी न कभी लोगों से ये बातें जरूर सुनी होंगी....
विज्ञापन

2 of 4
कैसे बनाए रख सकते है परफ्यूम की सुगंध लंबे समय तक
कई बार लोग कहते हैं कि शाम के समय घर के बाहर परफ्यूम लगा कर नहीं निकलना चाहिए। कुछ मान्यताओं के अनुसार बुरी शक्तियां शाम में अधिक सक्रिय होती हैं। इसलिए संध्या के बाद परफ्यूम या इत्र का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
pregnant
कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को परफ्यूम लगा कर किसी सुनसान या चौराहे पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यहीं वह जगह होती हैं, जहां बुरी शक्तियां सक्रिय अवस्था में उपस्थित होती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
bride
नई नवेली दुल्हनों और बच्चों को भी परफ्यूम लगाने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि दुल्हनों और बच्चों पर वैसे भी बुरी शक्तियां जल्दी आकर्षित और प्रभावित होती हैं। इसलिए उन्हें इन सुंगधित चीजों से दूर रहने की नसीहत दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें