फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ट्रैक पर आज तक भटक रही हैं बच्चों की आत्माएं, मकसद हैरान कर देगा

Fri, 02 Dec 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : paranormal.about.com
जब तक किसी भूत प्रेत से सामना ना हो जाए तब तक लोग इन पर विश्वास नहीं करते। लेकिन फिर भी कुछ जगह ऐसी होती है जहां दिन के उजाले में भी लोग अपने कदम नहीं रखना चाहते। ऐसी ही एक जगह है जहां से रोजाना तेज रफ्तार ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन लोगों को हर ट्रेन के गुजरने के साथ ही एक भुतहा एहसास भी होने लगता है। जानिए क्यों इस ट्रेन के ट्रैक पर लोगों को किसी की मौजूदगी का एहसास होता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सेन एंटोनियो में रेलरोड क्रॉसिंग, वो जगह है जहां लोग दिन में भी जाने से डरते हैं। कई लोगों को यहां अजीब से अहसास होते हैं। मानो उनके आस-पास कई सारे लोग उन्हें घेर कर खड़े हों। ये सिलसिला सालों से यहां चला आ रहा है जिसके पीछे दिल दहला देने वाली वजह शामिल है।
विज्ञापन

3 of 6
यहां लोग जब भी तस्वीर खींचते हैं तब लोगों को एक लड़की की आत्मा नजर आती है। उसके हाथ में एक टेडीबियर और साथ में एक कुत्ता भी मौजूद होता है। वह हमेशा ट्रैक पर ही घूमती रहती है। गाड़ियों पर छोटे बच्चों के हाथ के निशान भी मौजूद होते हैं।

4 of 6

कहते हैं 80 साल पहले इस ट्रैक पर एक स्कूल बस आकर फंस गई थी। जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता तेज रफ्तार से आती ट्रेन ने इस बस के परखच्चे उड़ा दिए। इस हादसे में 10 बच्चों समेत ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। लेकिन फिर जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
विज्ञापन

5 of 6
हादसे के कई सालों बाद एक शख्स अपनी गाड़ी के साथ इसी ट्रेन ट्रैक पर फंस गया था। तेज रफ्तार ट्रेन से जैसी ही उसकी टक्कर होने वाली थी अचानक ही उसकी गाड़ी ट्रैक से पीछे की ओर चली गई। कहते हैं उस शख्स को उन बच्चों की आत्मा ने ही बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

इस ट्रैक पर कई बार लोगों ने अनुभव किया कि कुछ बच्चों की आत्मा उन्हें हादसों से बचा लेती है। हालांकि आज भी इस ट्रैक पर हादसों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें