गुड़ियों से खेलना हर बच्चे को पसंद है लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां गुड़ियाएं देख कर हर किसी की रूह कांप जाती है। क्योंकि यहां लुभावनी गुड़ियाएं नहीं बल्कि हर पेड़ पर लटकी ये भूतिया गुड़ियाएं खौफ की कहानी बयां करती हैं। जानिए क्यों इस आईलैंड पर नजर आती हैं सिर्फ डरावनी गुड़ियाएं...
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
2 of 7
मेक्सिको के गुड़ियाओं के आईलैंड में जा कर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। यहां जिधर नजर डालिए, केवल भूतिया गुड़ियाएं ही दिखेंगी। पेड़ों से लेकर जमीन और पानी तक, यहां हर जगह गुड़ियाएं टंगी है। आपको घूरती इनकी नजरें आपके होश उड़ा देगी।
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
3 of 7
यहां ना ही सिर्फ गुड़ियाएं नजर आती हैं बल्कि एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है। लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा भी लगा है कि वह लड़की उनका पीछा कर रही है।
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
4 of 7
कहते हैं कि इस आईलैंड पर हजारों गुड़ियाएं हैं। ये गुड़ियाएं यहां कहां से आयीं और क्यों ये जगह इतनी डरावनी है, इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है।
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
5 of 7
इतनी सारी गुड़िया यहां डॉन जूलियन नाम के शख्स ने टांगी थीं। शहर से दूर जूलियन यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। एक दिन उसे नहर में एक बच्ची की लाश मिली। उसके कुछ ही दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया दिखी। तभी से जूलियन को उस बच्ची की आत्मा सताने लगी।
विज्ञापन
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
6 of 7
आत्मा की शांति के लिए जूलियन ने पूरे आईलैंड पर गुड़िया टांगना शुरू कर दिया। जूलियन ने अपने घर के चारों तरफ भी गुड़ियों को रस्सी से टांग दिया ताकि उसका भूत उसे तंग ना करे। लेकिन सैलानियों का कहना है कि उन्हें आज भी किसी लड़की की आवाज सुनाई देती है।
यहां पेड़ों से लटकी हैं लाखों गुड़िया, रात को करती हैं बातें
7 of 7
यह जगह काफी डरावनी है लेकिन फिर भी यहां हर साल कई टूरिस्ट आते हैं। लोकल भाषा में इस जगह को 'Chinampas' कहते हैं। UNESCO ने 1987 को इसे वर्ल्ड हेरिटेज घोषित किया था।