फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों से शख्स ने पूरी दुनिया को डराया, फिर बताई ये चौंकाने वाली बात

Thu, 16 Nov 2017 08:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
man convinced hes being haunted
आप यकीन करें या नहीं लेकिन इस शख्स ने कुछ ऐसे प्रमाण दिए हैं जो वाकयी में चौंका देने वाले हैं। साथ ही इस शख्स ने ये दावा किया है कि उसे हर रात कोई डरावनी चीज आकर तंग करती है। लेकिन जब वो बताता है कि पहले ये चीज उसे सपने में सताती थी और अब उसके बेडरूम तक आ पहुंची हैं तो किसी को यकीन नहीं होता लेकिन ये तस्वीरें उसने प्रमाण के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं... 


 
विज्ञापन

2 of 6
adam
सुपर नेचुरल चीजों को लेकर हमेशा से बहस चलती आई है, लेकिन न्यूयॉर्क के रहने वाले इस शख्स ने जो प्रमाण दिए हैं उन्हें झुठलाना बेहद मुश्किल है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एडम एलिस नामक इस आदमी का दावा है कि उसने कुछ ऐसी तस्वीरें ली है जो उन्हें उनके सपने में नजर आई थी लेकिन अब वह चीज उनकी रियल लाइफ में आ गई है।  


 
विज्ञापन

3 of 6
(Image: Twitter/Adam Ellis)
बता दें इससे पहले भी एडम अपने साथ हो रही इन अजीबोगरीब घटनाओं का जिक्र कर चुके हैं। उनका कहना है कि अगर इस बीच उनकी मौत हो जाती है, तो सबूत के तौर पर उनके दिए साक्ष्य जमा कर उनकी जांच की जानी चाहिए। इसलिए उन्होंने अपने फोन से तस्वीरें खींचनी शुरू की। इसी दौरान कैद हुई इस फोटो को उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

 

4 of 6
(Image: Twitter/Adam Ellis)
साथ ही उसका ये भी कहना है कि लोग उसकी इस बात पर यकीन नहीं करते थे, इसलिए उसने प्रमाण के लिए ये तस्वीरें ली हैं। एडम बतातें हैं काफी वक्त से उनके सपने कोई परछाई आकर उन्हें आकर परेशान कर रही थी। एडम ने ये भी बताया कि यह एक बच्चे का सांया जैसा कुछ है। यही नहीं एडम ने उसका नाम डेविड बताया है। वे कहते हैं कि वो रोज रात को आकर उन्हें तंग करता है। एडम का कहना है कि ये उसकी जान लेने पर तुला है। 



 
विज्ञापन

5 of 6
(Image: Twitter/Adam Ellis)
एडम बुरी तरह डरा हुआ है। उसका कहना है कि ये सांया अब उस पर इतना हावी हो चुका है कि ये उसके सपनों से अब उसके बेडरूम तक आकर उसे सोते हुए परेशान करता है। शख्स ने अपने कैमरे से कैद किए इस सांये की फोटो भी शेयर की है। तस्वीरों में एक सांया सोफा पर बैठकर उसे घूरता हुआ नजर आ रहा है। एडम का कहना है कि जब-जब डेविड उसके पास आता है उसका शरीर काम लगभग जम जाता है। वह कुछ भी नहीं कर पाता। हिलडुलना भी मुश्किल हो जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(Image: Twitter/Adam Ellis)
ये वीडियो एडम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें