फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नेगेटिव एनर्जी है या नहीं, इसे पता लगाना है आजमाइए एक टोटका, नतीजा सौ फीसदी

Sat, 14 Jul 2018 07:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
कई बार हमारे जीवन में ऐसे मौके आते हैं जब हमे लगने लगता है कि चीजें बिलकुल हमारे वश में हैं और हम जैसे चाहें स्थिति को अपने मुताबिक चला सकते हैं। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि सबकुछ हमारे वश के बाहर हो जाता है और जिन चीजों को हम अपने वश में मान कर चल रहे थे वो अचानक से बिगड़ने लगती है। उस पल में इसका कारण हमें तलाशने पर भी नहीं मिल पाता। हम खुद को अचानक इतनी परेशानियों के बीच घिरा हुआ देखने लगते हैं कि हम बहुत निराश हो जाते हैं।  

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
आपने यह बात शायद ही कभी महसूस की हो कि इसके पीछे नेगेटिव एनर्जी काम करती है। यहां आप नेगेटिव एनर्जी को किसी आत्मा या पिशाच से जोड़कर न देखें। दरअसल, जब कभी हमारे आसपास नेगेटिव एनर्जी होती है तो यह किसी चीज के बुरा होने का संकेत हमे देती है।नेगेटिव एनर्जी, नकरात्मक ऊर्जा या बुरी शक्तियां कभी भी आपके घर को घेर सकती है। आप किसी पर भी संदेह नहीं कर सकते है कि अचानक से आपके जीवन या आपके घर पर बुरी शक्तियों का वास कैसे हुआ। आगे जानिए क्या होती हैं बुरी नजर या बुरी शक्तियां... 


 
 
विज्ञापन

3 of 5
demo
बिना बात के घर में बेचैनी रहती है, घर में आते ही मूड खराब हो जाता है, घर की चीजें जल्दी-जल्दी बिगड़ने लगती है। पूजा पाठ में मन नहीं लगता है। आपस में तनाव बना रहता है तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा है। जरूरी नहीं है कि तनाव या कलह के कारण ही घर में नकरात्मक शक्ति पैदा हो। कभी-कभी नए घर में भी आपको इसका अहसास हो सकता है। 

4 of 5
plant
नेगेटिव एनर्जी के ये हैं संकेत  
आपने अपने घर के किसी कोने में कोई हराभरा पौधा लाकर रखा है। घर में रहने वाले सभी लोग खुश हैं। कुल मिलाकर घर में शांति कायम है और सब सही चल रहा है। फिर एक दिन अचानक वह पौधा तेजी से सूखने लगता है। आप उस पौधे को देखकर चिंतित हो जाते हैं। अचानक आपको बुरे समाचार मिलने लगते हैं और देखते ही देखते आपके घर में अशांति फैल जाती है। ऐसे में लोग कई बार पौधे की लोकेशन बदल देते हैं। जैसे ही पौधे की लोकेशन बदलती है वैसे ही आपकी चिंताए कम हो जाती हैं । दरअसल, घर के किसी कोने में आपको ऐसा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसका मतलब यह है कि घर के उस भाग में नेगेटिव एनर्जी हो सकती है जो आपके विपरीत काम करती है। आप उस भाग में रहकर जो अच्छा करना चाहेंगे वैसा नहीं होगा बल्कि चीजें आपके उलट ही होने लगती हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Negative energy
घर में है निगेटिव एनर्जी ऐसे लगाएं पता 
निगेटिव एनर्जी का पता लगाने के लिए आप एक गिलास में पानी भरकर उसमें सी साल्ट यानी समुद्री नमक मिला लें। उसे घर के किसी ऐसे कोने में ले जाकर रख दें जहां किसी की नजर उस पर न पड़े। ध्यान रहे इस पानी के गिलास पर आपकी नजर भी नहीं पड़नी चाहिए।  24 घंटे बाद आप इस गिलास को देख सकते हैं। अगर गिलास में पानी का रंग गुलाबी हो जाता है तो समझिए आपके घर में नेगेटिव एनर्जी है और अगर पानी का रंग नहीं बदलता तो इसे आप सिर्फ अपने मन का वहम समझकर भूल जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें