फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स भूल गया रिश्तों की मर्यादा कर डाली हैवानियत, खुद बताया- क्यों किया पवित्र रिश्ते को तार-तार

Mon, 26 Nov 2018 01:06 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
David Shakri - फोटो : Social Media
हैवानियत जब सिर पर सवार होती है तो सही गलत और अच्छे-बुरे का फर्क खत्म हो जाता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि कैसे कोई उस महिला के लिए घिनौनी सोच रख सकता है जिसकी कोख से जन्म लिया है।    
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घटना नाजीरिया की है। यहां कौरा नाम के शहर में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर डाली। डेविड शेकरी नामक शख्स ने पहले अपनी मां के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और उसके बाद अपनी सास को ही हवस का शिकार बना डाला। 
विज्ञापन

3 of 5
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
डेविड की इस हरकत से न सिर्फ इलाके के लोग हैरान हैं बल्कि उसके परिवार और दोस्तों को भी विश्वास नहीं हो रहा है। एक रात वह अत्यधिक नशे में अपने घर पहुंचा और सो रही अपनी मां के साथ ही छेड़छाड़ करने लगा। डेविड की मां की जब नींद टूटी तो उसने अपने बेटे को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। बेटे को देखते ही मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे पहले की लोग वहां पहुंचते डेविड वहां से फरार हो चुका था। 

4 of 5
child rape
मां के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद भी उसका दिल नहीं भरा। और अपने घर से भागते हुए वह अपने ससुराल पहुंचा। वहां उसने अपनी सास के साथ दरंदिगी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन यहां से वो भागने में कामयाब नहीं हो पाया। वहां लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो ऐसी बात बताई कि लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nirbhaya Rape Case
पुलिस से पूछताछ में डेविड ने कबूला कि उसने अपनी सास के साथ हैवानियत की और मां के साथ छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया। डेविड खुद को निर्दोष बताते हुए अनाप-शनाप कुतर्क देने लगा। डेविड ने बताया कि जब मैं शराब पीता हूं तो मेरे भीतर एक आत्मा प्रवेश कर जाती है जो उल्टे सीधे काम करवाती है। उसने कहा कि शराब के सेवन के बाद मुझे औरत चाहिए होती है। मुझे बाहर कोई औरत नहीं मिली तो मैंने अपने घर चला गया लेकिन वहां कामयाब नहीं हो पाया तो अपनी सास के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें