फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

Mon, 20 Mar 2017 03:30 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया में जितनी खुशियां हैं, उतना ही गम भी है। लेकिन कहते हैं सबसे बड़ा गम होता है, इंसान के दिल के टूट जाने का गम। साल 1927 में कुछ ऐसा ही एरिजोना में प्रेसकॉट के एक होटल में हुआ था, जब एक तन्हा दिल टूटा था। उस टूटे दिल की तड़प आज भी इस होटल को अपने आंसुओं से भिगोए हुए है। इस दर्दभरी कहानी को जानकर आप भी सहम जाएंगे।
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

2 of 7
फेथ समर्स नाम की एक नई नवेली दुल्हन अपने पति के साथ हनीमून मनाने के लिए इस होटल के कमरा नंबर 426 में रहने आई थी। अगले दिन उसका पति सिगरेट खरीदने के लिए होटल से बाहर गया और फिर कभी वापिस नहीं लौटा। किसी को नहीं पता चला कि वो आखिर कहां गया। उस दिन के बाद उसे किसी ने नहीं देखा। 
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

3 of 7
फेथ तीन दिन तक होटल के उस कमरे में उसका इंतजार करती रही। इसके बाद जब उसकी तकलीफ ने सारी हदें पार कर ली तो 'फेथ' ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उस डरावने दिन से लेकर आज तक दुल्हन की आत्मा इस होटल में भटक रही है। 

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

4 of 7
वो चाह कर भी इस होटल को छोड़ नहीं पाती। होटल में आने वाले अनेक मेहमानों और होटल स्टाफ ने कई बार उसे होटल के गलियारों में भटकते हुए देखा है। आज भी लोगों को कमरा नंबर 426 में मौजूद बेड के किनारे पर फेथ के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। 
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

5 of 7
इस कमरे की भी कुछ अजीब कहानियां हैं। जब भी कोई औरत इस कमरे में रहने आती है, तो 'फेथ' अपना प्यार जताते हुए उनके पैरों की मसाज कर उन्हें आराम देती है। पर जब भी कोई मर्द इस कमरे में रहने आता है, तो उसे रात को डरावने सपने आते हैं। 
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

6 of 7
कुछ दिनों पहले इस कमरे में एक लड़का ठहरा था। रात को जब वो सो रहा था, तो उसे कमरे में किसी के होने का एहसास हुआ लेकिन वहां कोई नहीं था। तभी उसे लगा जैसे किसी ने उसे पास आकर गले लगाया। यहां अकसर बाथरूम में रात को जो टूथब्रश रखे होते हैं, वो सुबह गायब मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

89 सालों से ये दुल्हन कर रही है दूल्हे का इंतजार, कमरे में गूंजती हैं आवाजें

7 of 7
आपको बता दें कि होटल वालों का खुद ये मानना है कि होटल में कुछ अजीबोगरीब हरकतें होती रहती हैं लेकिन अब तक किसी को कोई खास बड़ी परेशानी नहीं हुई है जिससे पता चलता है कि फेथ की आत्मा किसी का बुरा नहीं चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें