फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रहस्यमयी ट्रेन के बारे में नहीं जानते होंगे आप, अद्भुत ढंग से हो गई थी गायब

Tue, 20 Feb 2018 09:02 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
demo
क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि कोई चलती ट्रेन रेलवे ट्रैक से गायब हो जाए..? जो लोग साइंस पर भरोसा करते हैं वे तो कतई नहीं मानेंगे कि ऐसा हो सकता है। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन इस ट्रेन के बारे में लोग क्या-क्या बोलते हैं वह जरूर आज हम अपने इस आर्टिकल में शेयर करेंगे। यह जानकारी बेहद रोचक है। 

अपनी यात्रा के दौरान अचानक गायब होने वाली रोमेन ट्रेन के किस्से आपको इंटरनेट के माध्यम से खूब पढ़ने को मिल जाएंगे।कहते हैं सन 1911 में यह ट्रेन अद्भुत ढंग से गायब हो गयी थी। ये रहस्यमयी ट्रेन 1911 में रोम से गायब हुयी थी। जो 1840 में मैक्सिको पहुंची, यानि 71 साल पीछे... लेकिन कैसे यह किसी को नहीं पता।

आपकी जानकारी के लिए बता दें यह ट्रेन 1911 में रोमेन स्टेशन से रवाना हुई। बताया जाता है कि इस ट्रेन में लगभग 106 लोग सवार थे। इस यात्रा के दोरान ट्रेन को बिच में 1 किलोमीटर लंबी सुरंग से होकर गुजरना था।

इस ट्रेन में बैठे लोग नहीं जानते थे की आगे उनके साथ क्या होने वाला है। जैसे ही ट्रेन टनल के पास पहुंची वहां पर कुछ अजीब सा वातावरण बन गया और एकदम सब शांत हो गया। यह देख कर 2 यात्री ट्रेन से कूद गए। जेसे ही ट्रेन टनल के अंदर गयी वह एकदम गायब हो गयी। जैसे मानों किसी ने जादू कर दिया हो। इस घटना के बाद इस ट्रेन को किसी ने नहीं देखा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
demo
इन दोनों लोगों से जब ट्रेन के लापता होने की बात पूछी गई तो उन्होंने यह वाकिया सबको सुनाया। उनकी बात सुनकर सब दंग रह गए। उनकी बताई गई बात पर किसी को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब ट्रेन टनल के पास पहुंची तो अचानक सब शांत हो गया और आगे सफेद धुवा सा आ गया यह देखकर हमने ट्रेन से छलांगे लगा दी।

जब घटना की पड़ताल हुई तो कुछ भी नहीं मिला। लेकिन यह भी नहीं पता लगाया जा सका कि आखिर वह ट्रेन कहां गायब हो गई। घबराकर लोगों ने उस टनल को ही बंद करा दिया। मगर इस रहस्यमयी घटना का अंत यही नहीं होने वाला था।

वहीं खोई हुई मिस्ट्री ट्रेन देखे जाने कि बात सामने आई। एक मोनेस्ट्री में काम कर रहे भिक्षुओं ने इस घटना के बारे में कहा कि उन्हें एक रहस्यमयी ट्रेन नजर आई जिसमें से 2 डेविल पैसेंजर निचे उतरे। उन्होंने काले रंग के अजीब कपडे पहने हुए थे। उन्हें देख कर वहां खड़े भिक्षु बहुत डर गए। उन दोनों डेविल पैसेंजर ने मोनेस्ट्रीज के अंदर आने की बहुत कोशिस की लेकिन वे भीतर घुस नहीं पाए। थोडी देर बाद ट्रेन अचानक वापस वहां से गायब हो गयी। 
विज्ञापन

3 of 4
demo
Mexico की एक मनोवैज्ञानिक ने यह दावा किया कि उनके पास ऐसे सबूत मौजूद हैं जो उस घटना से मेल खाते हैं। उन्होंने उस समय की सभी मेडिकल Details और Files संभाल कर रखे थे।

उनमें से एक फाइल के अनुसार वहां के टाउन हॉस्पिटल में एक बार 104 लोगो को Mass Madness के कारण भर्ती किया गया था। चौंकाने वाली बात यह थी कि उन सभी की स्टोरी बिलकुल एक जैसी थी और यहां तक की वे सभी पेशेंट इटेलियन थे।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये थी की उस समय के जहाजों के रिकॉर्ड में किसी भी इटेलियन यात्री का नाम नहीं था जिसने मैक्सिको की यात्रा की हो।
विज्ञापन

4 of 4
demo
इस पूरी घटना की सबसे विचित्र बात ये थी कि उन सभी लोगों का कहना था, की वे सभी रेलवे के रास्ते यहां आए हैं, सभी रोम के बताए जाते।  

आप तो यही सोच रहे होंगे कि कोई ट्रेन समुद्र पार करके कैसे रोम से मैक्सिको आ सकती है..? आज के समय ऐसी किसी भी बात पर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं है।

लेकिन यह जिन पुख्ता सबूतों की बात मनोवैज्ञानिक ने कि उसका रिकॉर्ड18 वीं शताब्दी में कैसे मिला.. ट्रेन तो 1911 में लापता हुई थी। इसलिए आज भी माना जाता है कि वह रहस्यमयी ट्रेन अभी भी टाइम लूप में कई फंसी हुई हो। कई लोगो ने ऐसा दावा किया है की उन्होंने इस ट्रेन को देखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें