फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुड़ियों के अस्पताल' आकर सहम उठते हैं लोग, सामने आती है जब ये भयानक तस्वीरें...

Thu, 21 Dec 2017 10:11 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
ये अस्पताल मरीजों का नहीं बल्कि गुड़ियों का अस्पताल है। इस अस्पताल की कहानी के बारे में आप जानते हैं क्या..? बताते हैं कि इस अस्पताल का 200 साल पुराना बेहद भयानक इतिहास है।

 
विज्ञापन

2 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
इस जगह का नाम है हॉस्पिटल ऑफ हॉरर्स... दरअसल, यहां बच्चों के खेलने वाली गुड़ियों को रिपेयर किया जाता है। लेकिन अब यहां का हाल ऐसा है कि किसी भी आदमी को यहां जाने में डर लगता है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
आपको बता दें यह अस्पताल पुर्तगाल में है। है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बच्चों की गुड़ियों को रिपेयर करने वाली इस जगह को डरावना क्या हो सकता है? चलिए ये भी बता देते हैं...

 

4 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
क्रिस्मस के मौके पर पुर्तगाल में टूटी-फूटी गुड़ियों को सुधरवाने की परंपरा है। इसलिए 1830 में बने इस गुड़ियों के अस्पताल में सालों से यह काम जारी है। बताते हैं कि सन् 1800 के आसपास इसी जगह पर एक बूढ़ी महिला जड़ी-बूटी बेचा करती थी।

 
विज्ञापन

5 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
ऐसा कहा जाता है कि यहां से गुजरने वाले बच्चों की गुड़िया वो फ्री में सुधार देती थी। कुछ समय बाद इसी जगह के पीछे एक डॉल रिपेयर क्लिनिक शुरू हो गई। बस फिर यहां अस्पताल खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
ऐसी भी परंपरा है, जिसमें दादा-दादी अपने बचपन के खिलौनों को संभाल कर रखते हैं जिसे वे अपने पोत-पोती को दे सकें। इस वजह से यहां पुर्तगाल की हजारों डाल सुधरने के लिए आती हैं।
 
विज्ञापन

7 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
लेकिन अंदर का नजारा इतना भयानक है कि देखकर लोग सहम जाते हैं। असल में यहां सैंकड़ो डॉल्स के बॉडी पार्ट्स जैसे हाथ-पैर, आंखे, चेहरे, बाल हर तरफ बिखरे होते हैं, जिसे देखकर लोगों को यहां डर का अहसास होता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
HOSPITAL OF HORRORS
आपको ये जानकर हैरानी होगी अस्पताल में रिपेयरिंग के लिए आने वाली डॉल्स का ख्याल हॉस्पिटल के मरीजों की तरह रखा जाता है। इतना ही नहीं यहां डॉल्स की मरम्मत करने वाले वर्कर्स डॉक्टर्स की तरह व्हाइट कोट पहनने के साथ रिपेयरिंग के औजार टांगे रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें