फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खड़ी चम्मच वाली चाय' का है एक राज, आज तक बना है सवाल

Wed, 22 Nov 2017 07:41 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
खड़े चम्मच वाली चाय
भारत में आए-गए मेहमानों को खातिरदारी में चाय पिलाने का एक खास रिवाज है। वहीं कुछ लोगों को सुबह-सुबह चाय की चुस्की मिले बिना दिन बेकार लगता है। दरअसल, चाय लोगों की रोज की जरूरत बन चुकी है। ये तो हुई चाय को लेकर आम बात। लेकिन क्या आप चाय को लेकर खास बातें भी जानते हैं..? इसे रोज-रोज एक 'पेय' के बतौर पीने वाले साहब कभी ये जानने की कोशिश भी कीजिए की आपका प्यार बनी चाय देशभर मे आखिर कितने प्रकार से परोसी जाती है। क्योंकि जब आप ऐसा करेंगे तो कई रोचक जानकारियां आपको मिलेगी।

 
विज्ञापन

2 of 4
खड़े चम्मच वाली चाय
जैस चाय परोसने का ये तरीका आपको सबसे अनोखा लगेगा। इसे कहते हैं 'खड़ी चम्मच वाली चाय'। इस चाय की बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस चाय के पीछे एक राज गहरा गया है जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर ये कैसे हो पाता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
demo
दरअसल, किसी भी गर्म चाय में चीनी का न घुलना और चम्मच का सीधा खड़ा रहना लोगों के लिए आश्चर्य की बात है। इस चाय के साथ कुछ ऐसा ही है।आपको बता दें कि यह चाय लखनऊ में मिलती है। जैसा नाम है वैसे ही यह चाय मिलती है। इस चाय से भरे कप में चम्मच बिना किसी सहारे के बीच में सीधा खड़ी मिलती है। दरअसल, यह चाय हैदराबाद की ईरानी चाय का ही एक प्रकार है।
 
विज्ञापन

4 of 4
demo
वैसे तो इस चाय के राज के बारे में सभी लोग जानना चाहते हैं लेकिन वहां के चायवाले इस बारे में कुछ जवाब नहीं देते। इस चाय को पीने वालों का मानना है कि कप के अंत में डाली गई चीनी के कारण चम्मच सीधा खड़ा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें