El Nino Alert: दुनिया में बढ़ते तापमान के बीच वैज्ञानिकों ने बड़ी चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रशांत महासागर में सुपर अल नीनो तेजी से बन रहा है। अल नीनो का दुनिया का क्या और किस तरह का प्रभाव पड़ेगा, यह अस्थिर हवाओं और वायुमंडल में होने वाले बदलावों पर निभर है। उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर तेजी से गर्म हो रहा है, जो बड़ी घटना का संकेत दे रहा है। हवाओं में कमजोरी से यह धीमा या फिर तेज कर सकती हैं, जो अभी तक नहीं हुआ है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि इनका अनुमान लगाना कठिन होता है, क्योंकि आपसी क्रियाएं बेहद जटिल होती हैं। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि अल नीनो कितना ताकतवर हो सकता है। अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने जुलाई तक अल नीनो के 80 प्रतिशत बनने की संभावना जताई है।