फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT-RCB फाइनल से एक कदम दूर: क्वालिफायर-1 में इन पांच खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, दोनों टीमों को रहना होगा सतर्क

Mon, 25 May 2026 04:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बना लेगी। इस मैच में गिल और कोहली एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। आइए जानते हैं वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिन पर इस मैच में नजर रहने वाली है...
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात बनाम आरसीबी - फोटो : IPL
आईपीएल 2026 का सीजन अब अपने समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ग्रुप चरण खत्म हो चुका है और चार टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। क्वालिफायर-1 से फाइनल की दौड़ शुरू हो जाएगी। क्वालिफायर-1 में ग्रुप चरण में शीर्ष दो पर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस की टीमें एक दूसरे के खिलाफ होंगी। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो क्वालिफायर-1 मुकाबले में आरसीबी और गुजरात के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बड़े मुकाबलों के ही खिलाड़ी माने जाते हैं। कोहली अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। विराट इस सीजन शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। कोहली ने 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए हैं। विराट अगर क्वालिफायर-1 में अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो आरसीबी की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
साई सुदर्शन - फोटो : ANI
साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं। सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं।

4 of 6
शुभमन गिल - फोटो : ANI
शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए क्वालिफायर-1 में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गिल की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है और वह इस सीजन 616 रन बना चुके हैं। शुभमन की बल्लेबाजी में खास बात यह है कि वह बिना जोखिम उठाए गेंदबाजों पर दबाव बनाने का हुनर जानते हैं, जो उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी का क्वालिफायर-1 में प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक भुवनेश्वर कुमार के चार ओवर के कोटे पर निर्भर करेगा। आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। वह अकेले दम पर अपनी गेंदबाजी से किसी भी मैच को पलट सकते हैं। पावरप्ले में अगर भुवनेश्वर साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी को पवेलियन भेजने में सफल रहे, तो आरसीबी के लिए पांचवां फाइनल खेलने के दरवाजे आसानी से खुल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद सिराज - फोटो : IPL
मोहम्मद सिराज: गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अहम बात यह है कि मोहम्मद सिराज अपनी लय में लौट आए हैं। सिराज को धर्मशाला के मैदान पर हवा में अच्छी स्विंग भी मिल सकती है और गुजरात के पहले गेंदबाजी करने पर वह बेहद घातक साबित हो सकते हैं। भले ही सिराज के लिए यह सीजन शुरुआत में कुछ खास न रहा हो, लेकिन बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना उनकी पुरानी आदत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें