फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunita Williams: अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर आई बड़ी खबर, नासा ने दी हैरान करने वाली जानकारी

Wed, 24 Jul 2024 03:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब डेढ़ महीने से अतंरिक्ष में फंसे हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। अब इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अच्छी खबर आई है। नासा और बोइंग के इंजीनियर ने स्टारलाइनर स्पेसशिप के थ्रस्टर के परीक्षण का काम पूरा कर चुके हैं। अंतरिक्ष यान की वापसी की योजना तैयार करने के लिए नासा और बोइंग इन परीक्षणों का इंतजार कर रहे थे। 

बीते सप्ताह के आखिरी में जारी एक अपडेट में बताया गया है कि 'न्यू मैक्सिको में व्हाइट सैंड्स टेस्ट फैसिलिटी में स्टारलाइनर रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम थ्रस्टर का ग्राउंड परीक्षण पूरा हो चुका है। अब टीमों का ध्यान डेटा समीक्षा पर है। अंतरिक्ष यान सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर पांच जून को लेकर गया था। अंतरिक्ष यात्रियों का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का ही था। बोइंग स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
पांच जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए थे। दोनों को एक सप्ताह तक वहां रहकर काम पूरा करने के बाद लौटना था, लेकिन अंतरिक्ष यान में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण उनकी वापसी को टाल दिया गया। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते डेढ़ महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रुके हैं। इंजीनियर अंतरिक्ष यान में आई खराबी को ठीक करके उसे वापसी के लिए तैयार करने में लगे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
ताजा जानकारी में बताया गया है कि थ्रस्टर में आई खराबी का निरीक्षण करना था, जिससे टीमें यह समझ सकें कि उड़ान के दौरान कुछ थ्रस्टरों ने क्यों काम करना बंद कर दिया था। इसके साथ ही यह भी पता लगाना था कि उन थ्रस्टरों को फिर से इस्तेमाल करने पर क्रू फ्लाइट टेस्ट के बाकी हिस्से पर क्या असर हो सकता है?

Asteroid News: पृथ्वी के पास से गुजरेंगे दो विशाल एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी, क्या धरती के लिए खतरा है?

4 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
70 घंटे का हीलियम 

थ्रस्टर्स को नियंत्रित करने वाले हीलियम के टैंक अंतरिक्ष यान की लॉन्चिंग से पहले लीक कर रहे थे। इसके कारण लॉन्चिंग में देरी हुई थी। बीते महीने अधिकारियों ने बताया था कि अंतरिक्ष यान में 70 घंटे की हीलियम है, तो वहीं इसकी वापसी के लिए सिर्फ 7 घंटे की हीलियम की जरूरत है।

Birds Commit Suicide: भारत का ऐसा रहस्यमयी गांव, जहां रात में आता है पक्षियों का झुंड और कर लेता है आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट - फोटो : NASA
इस महीने की शुरुआत में अधिकारियों ने बताया था कि अगर आवश्यकता पड़ती है, तो अंतरिक्ष यान अभी लौट सकता है। लेकिन यह भी कहा कि वे ऐसा करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। नासा और बोइंग ने बताया है कि इस महीने के आखिरी में वापसी की उड़ान हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें