Sunita Williams: भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams Health) और उनके साथी बैरी विल्मोर की फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद हैं। आईएसएस पर मौजूद सुनीता विलियम्स के वजन घटने को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई थीं। अब इस पर पहली बार उन्होंने जवाब दिया है। दरअसल, उनकी तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वह बहुत दुबली-पतली दिखाई दे रही थीं।
तस्वीर आने के बाद सुनीता विलियम्स के तेजी से वजन कम होने को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। अब उन्होंने पहली बार इन खबरों को लेकर बयान दिया है। वटन घटने की रिपोर्टों के बीच नासा के साथ सुनीता विलियम्स ने बातचीत की है। इसमें उन्होंने बताया कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरा वजन वही है, लेकिन मेरे शरीर में थोड़ा बदलाव आया है। नासा की अंतरिक्ष यात्री जून 2024 में 8 दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई थीं।