फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'बतौर बल्लेबाजी सलाहकार सचिन तेंदुलकर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भेजा जाए', भारत के पूर्व कोच की मांग

Thu, 14 Nov 2024 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
सचिन तेंदुलकर - फोटो : twitter
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महिला टीम के पूर्व कोच वर्केरी वेंकट रमन (डब्ल्यूवी रमन) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने सुझाव के साथ सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने बीसीसीआई से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए बतौर बल्लेबाजी सलाहकार ऑस्ट्रेलिया भेजने की सलाह दी है। रमन ने कहा कि भारत को तेंदुलकर की विशेषज्ञता का फायदा मिल सकता है और दूसरे टेस्ट से पहले पर्याप्त समय मिलने से उनकी भागीदारी प्रभावी हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डब्ल्यूवी रमन - फोटो : Twitter
रमन ने एक्स पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अगर सचिन तेंदुलकर को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी में बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में टीम इंडिया से जुड़ते हैं तो इससे टीम को फायदा मिल सकता है। पहले और दूसरे टेस्ट के बीच पर्याप्त समय है। सलाहकारों के रूप में टीम से जोड़ना अब आम बात है। क्या इस पर विचार किया जाना चाहिए?'
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए पहले ही टीम का एलान कर दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी रविवार को पर्थ टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड से अपने घर में 0-3 से हारने के बाद टीम इंडिया पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

4 of 6
रोहित और विराट - फोटो : BCCI
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना किसी संभवना में पड़े फाइनल में पहुंचने के लिए सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करनी होगी। अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारती है या सीरीज का नतीजा कुछ और होता है तो दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट में नहीं चलना है। टेस्ट में विराट के हालिया फॉर्म को देखें तो उन्होंने इस साल पांच मैचों की 10 पारियों में 192 रन बनाए हैं। इनमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शामिल है। रोहित ने इस साल 11 टेस्ट में 29.40 की औसत से 588 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने छह टेस्ट में 22.72 की औसत से सिर्फ 250 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित और पैट कमिंस - फोटो : Twitter
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर एडिलेड
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी सिडनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें