इंसानों के असली परिवार का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट होते हुए तो आपने कई बार देखा होगा या इसके बारे में सुना तो जरूर होगा। दरअसल, डीएनए टेस्ट से किसी भी जीव-जंतु की उत्पत्ति कहां से हुई है, इस बात का पता लगाया जा सकता है। इंसानों के साथ यह प्रक्रिया एक आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी कुत्ते का डीएनए टेस्ट कराया गया हो। जी हां, यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ऐसा ही कुछ हुआ है।