फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: खून बेचकर हत्याएं करने वाला नस्लवादी कातिल, जानिए जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी

Wed, 06 Apr 2022 07:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Twitter @ushouldshareme
Serial Killer Joseph Franklin: अमेरिका में अलाबामा की सड़कों और पार्कों में 70 के दशक में एक ऐसी हत्याओं का सिलसिला शुरू हुआ जो बेहद हैरान करने वाली थी। इस दौरान जिन लोगों की हत्याएं की जा रही थीं उनमें ज्यादातर अश्वेत या यहूदी थे। इन हत्याओं को अंजाम देने वाले हत्यारे का नाम जोसेफ फ्रैंकलिन था। आज हम आपको इस सीरियल किलर की खौफनाक कहानी बताते हैं। इस खतरनाक हत्यारे के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। सीरियल किलर जोसेफ फ्रैंकलिन अश्वेतों और यहूदियों की बेरहमी से हत्या करता था। हत्यारे जोसेफ को उसकी गुनाहों के लिए उसे छह बार मौत की सजा सुनाई गई थी। 

जोसेफ फ्रैंकलिन ने 7 अगस्त 1977 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन के ईस्ट टाउन मॉल की पार्किंग में हंसी मजाक कर रहे एक जोड़ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। लड़की का नाम टोनी श्वेन था जबकि लड़के का नाम अल्फोंस मैनिंग जूनियर था। हंसी मजाक कर रहे इस जोड़े को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है? लेकिन अचानक गोली की आवाज सुनाई देती है और वहां सन्नाटा छा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Twitter @DavidIngramKBMT
जोसेफ फ्रैंकलिन ने टोनी और अल्फोंस की हत्या के बाद कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को अभी अनजान सीरियल किलर की तलाश थी, लेकिन अभी उसके हाथ खाली थे। पुलिस को 8 अक्तूबर 1977 को सूचना मिलती है कि मिसौरी शहर के इजराइल चर्च में एक समूह पर गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी की घटना में 42 वर्षीय गेराल्ड गॉर्डन की मौत हो गई जबकि स्टीवन गोल्डमैन और विलियम ऐश घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

चर्च पर झाड़ियों से हुई थी गोलीबारी 

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि चर्च के पास झाड़ियों से किसी ने गोली बरसाई थीं। लेकिन पुलिस अभी भी हमलावर और उसके मकसद से अनजान थी। अमेरिका की सड़कों पर दहशत का यह दौर 1980 तक चला। हालांकि पुलिस को समझ आ गया था कि मरने वाले लोग नस्लीय हिंसा का शिकार हैं और कातिल को इनकी जाति या नस्ल से नफरत है।

4 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता पर हमला

29 मई 1980 को इंडियाना में अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता और अर्बन लीग के अध्यक्ष वर्नोन जॉर्डन पर गोलियां बरसाई गईं जिसमें वो घायल हो गए। सीरियल किलर ने उन पर इसलिए हमला किया कि, क्योंकि उनके साथ एक श्वेत महिला थी। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए और कातिल फरार हो गया। लेकिन उसने अपनी कार को वहीं छोड़ दी। 
विज्ञापन

5 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

कार से मिला हत्याओं का सबूत 

हत्यारे जोसेफ फ्रैंकलिन की कार से पुलिस ने पर्याप्त सबूत बरामद किए जो इस बात का इशारा कर रहे थे कि ये शख्स उन हत्याओं से जुड़ा है जो नस्लवाद का हिस्सा हैं। पुलिस ने कार से विशिष्ट नस्लवादी टैटू और ब्लड बैंक की पर्चियां बरामद कीं जहां वो जाता था। पुलिस ने देशभर के ब्लड बैंकों में अलर्ट जारी कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay
पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

अक्तूबर 1980 में फ्लोरिडा ब्लड बैंक के एक कर्मचारी की नजर पुलिस द्वारा जारी किए गए टैटू पर पड़ती है जिसके बाद उसने एफबीआई से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारे जोसेफ फ्रैंकलिन को 28 अक्तूबर 1980 को लेकलैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

7 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay

जोसेफ ने किए हैरान करने वाले खुलासे

पुलिस की पूछताछ में जोसेफ ने हैरान करने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह अश्वेत और यहूदियों से नफरत करता है। जब भी वो किसी अश्वेत या यहूदी को किसी गोरे अमेरिकी के साथ देखता था तो उसका खून खौल जाता था और वो उन्हें मौत के घाट उतार देता था। उसने बताया कि उसका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और एक बच्चे के रूप में उसे गंभीर शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा। 

पुलिस की पूछताछ में हत्यारे ने बताया कि हाई स्कूल की शुरुआत में, वह पहले ईसाई धर्म, फिर नाज़ीवाद में रुचि रखने लगा और बाद में नेशनल सोशलिस्ट व्हाइट पीपल्स पार्टी और कू क्लक्स क्लान दोनों का सदस्य बना। 1960 के दशक में, एडॉल्फ हिटलर के राजनीतिक घोषणापत्र में काम्फ को पढ़ने के बाद फ्रैंकलिन नस्लवादी हो गया और उसने यहूदियों और अश्वेतों के खिलाफ जंग छेड़ दी। वो दुनिया को ऐसे लोगों से शुद्ध करना चाहता था। 
विज्ञापन

8 of 8
जोसेफ फ्रैंकलिन की खौफनाक कहानी - फोटो : Pixabay
फ्रैंकलिन की कमाई का जरिया था अनोखा 

फ्रैंकलिन बैंकों में डकैती डालकर और अपना खून ब्लड बैंक में बेचकर पैसा इकट्ठा करता था। अदालत ने जोसेफ फ्रैंकलिन को कई हत्याओं का दोषी ठहराया और छह बार आजीवन कारावास के साथ ही मौत की सजा सुनाई। उसे 20 नवंबर, 2013 को घातक इंजेक्शन लगाकर जेल में मौत की नींद सुला दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें