पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य
- फोटो : Twitter @NatalieEvans85
एलेक्जेंडर लिटविनिन्को (Alexander Litvinenko)
रूस के कई अहम राज को जानने वाले केजीबी के पूर्व एजेंट एलेक्जेंडर लिटविनिन्को की हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटविनिन्को को रेडियोऐक्टिव जहर पोलोनियम-210 चाय में मिलाकर दे दिया गया था। साल 2002 में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रूस से ब्रिटेन भाग गए थे। उन्होंने वहां की नागरिकता ले ली थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई थी।