फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट महिला के पेट में दिख रही थी अजीब सी चीज, जब डॉक्टरों ने स्कैन किया तो उड़ गए उनके होश

Tue, 12 Feb 2019 03:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Ultrasound
कुछ समय पहले इंग्लैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थी। जब डॉक्टरों ने महिला के पेट का स्कैन किया तो उन्हें एक अजीब सी चीज दिखाई दी। उस अजीब सी चीज को जब डॉक्टरों ने ध्यान से देखा तो उनके भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 8
Miracle Baby - फोटो : The Sun
दरअसल, नाओमी फिंडले नामक महिला ने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, जिसका दिल उसके सीने के बाहर धड़क रहा था। डिलीवरी से पहले जब डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया था तो वो गर्भ में मौजूद बच्ची को अपने दिल के साथ खेलते देख हैरान रह गए थे।  
विज्ञापन

3 of 8
Miracle Baby - फोटो : Social media
पहले तो डॉक्टरों को ये समझ नहीं आया कि आखिर वो चीज थी क्या, लेकिन जब गहराई से इसकी जांच की गई तो पता चला कि बच्ची के सीने के बाहर जो चीज दिख रही थी, वो उसका दिल था। डॉक्टरों ने पहले ही महिला को बता दिया था कि उनकी बेटी का दिल उसके सीने के बाहर है और उसके जीने की संभावना बेहद कम है। 

4 of 8
Miracle Baby - फोटो : The Sun
हालांकि 50 डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में महिला की डिलीवरी कराई गई और आखिरकार वो चमत्कार हो गया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। बच्ची को मौत के मुंह से बचा लिया गया। ब्रिटेन में इस गंभीर समस्या के साथ पैदा होने के बाद जिंदा बच जाने वाली ये पहली बच्ची है। 
विज्ञापन

5 of 8
Miracle Baby - फोटो : Social media
हालांकि अब डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी समस्या थी बच्ची के दिल को उसके शरीर के अंदर डालना, क्योंकि जन्म के वक्त बच्ची बेहद ही कमजोर थी। उसका वजन महज 1.5 किलोग्राम के आसपास था, लेकिन डॉक्टरों में इसमें भी सफलता हासिल की। 
विज्ञापन

6 of 8
Miracle Baby - फोटो : The Sun
डॉक्टरों ने बच्ची के सीने में जगह बनाकर उसका दिल अंदर डाल दिया। इसके लिए पहले डॉक्टरों ने बच्ची के सीने को चीरकर वहां जगह बनाई, फिर अगले दो हफ्तों में बच्ची का दिल अपने आप ही शरीर के अंदर जाकर बैठ गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उसके ऊपर एक रक्षात्मक ढाल बना दी और फिर खाली जगह को त्वचा के जरिए भर दिया।  
विज्ञापन

7 of 8
Miracle Baby - फोटो : The Sun
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची का दिल उसके शरीर के अंदर डालने के बाद एक साल से ऊपर उसका इलाज चला। अब वो खतरे से बाहर है और उसका वजन भी 1.5 किलो से 8 किलोग्राम हो गया है। डॉक्टरों ने बच्ची को उसके घर भेज दिया है, लेकिन अभी भी उसे जीने के लिए ऑक्सीजन और ढेर सारी दवाईयों की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Miracle Baby - फोटो : The Sun
बच्ची के मां-बाप ने उसका नाम वेनेलोप रखा है। अब वो करीब 14 महीने की हो चुकी है। मेडिकल के इतिहास में अब तक का ये सबसे अनोखा केस था। वेनेलोप के मां-बाप भी अब उसके सही-सलामत होने से काफी खुश हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें