Sea Anemones: इंसानों की सुनने की क्षमता को लेकर वैज्ञानिकों ने बड़ा राज खोला है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इंसानों को एक समुद्री जीव से सुनने की क्षमता मिली है। जिस जीन्स से इंसानों में सुनने की क्षमता विकसित होती है, वह समुद्री जीव से जुड़ा हुआ है। समुद्री एनिमोन्स (Sea Anemones) नाम के जीव से यह जीन्स विकसित हुआ है। अब आपके मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि कोई समुद्री जीव इंसान के कानों से कैसे जुड़ सकता है? लेकिन वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह बिल्कुल सच है। आइए जानते हैं कि इंसानों के सुनने की क्षमता और इस समुद्री जीव में क्या संबंध है?
इस समुद्री जीव का वैज्ञानिक का नाम नीमैटोस्टेला वेक्टेनसि है जिसमें एक जीन मिलता है। इस जीन को पो-फोर (Pou-iv) कहा जाता है और यह एनिमोन्स की सूंड में पाया जाता है। यह उसको छूकर महसूस करने की शक्ति देता है। निडारिया इस जीव का फाइलम है और बाइलेटेरिया का इससे नजदीकी संबंध है।