फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Ship: इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना

Fri, 14 Feb 2025 02:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mysterious Ship: यह बात साल 1947 के जून महीने की है। उस समय मलक्का की खाड़ी में स्थित व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज जा रहे थे। इस दौरान एक एसओएस संदेश कि जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
1 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
Mysterious Ship SS Ourang Medan: दुनियाभर में कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं, जो आज भी अनसुलझी हैं। इन रहस्यों से वैज्ञानिकों भी पर्दा नहीं उठा पाएं हैं। जहाजों से जुड़े भी कई रहस्य हैं, जिनकी चर्चा अक्सर होती है। कई जहाज आसमान में उड़ान भरते समय, तो पानी के जहाज महासागर में अचानक लापता हो गए। इनके बारे में आज तक नहीं पता चल पाया है, जो आज भी रहस्य हैं। हम आपको अपनी इस खबर में ऐसी ही अनुसलझी घटना के बताएंगे। 

जहाज पर सभी की हो गई मौत

इस अनोखी घटना के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। यह घटना काफी पुरानी है, क्योंकि यह करीब 78 साल पहले घटी थी। यह बात साल 1947 के जून महीने की है। उस समय मलक्का की खाड़ी में स्थित व्यापारिक मार्ग से कई समुद्री जहाज जा रहे थे। इस दौरान एक एसओएस संदेश कि जहाज पर सवार सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई है। यह जानकारी सामने आते ही हड़कंम मच गया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
आपातकालीन स्थिति में एसओएस संदेश भेजते हैं

दरअसल, आपातकालीन स्थिति में एसओएस संदेश भेजे जाते हैं। अब उस जहाज के सिग्नल को पहचानते हुए नजदीक के सभी जहाज उस रहस्यमयी जहाज की तरफ बढ़ने लगे। उस समय रहस्यमयी जहाज के सबसे नजदीक मर्चेन्ट शिप द सिल्वर स्टार था, जो बेहद तेजी से उसके पास पहुंच गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
जहाज पर पहुंचते ही हैरत में पड़ गए क्रू सदस्य

द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य उस रहस्यमयी जहाज पर पहुंचे तो वो उन्होंने देखा कि हर तरफ सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। यह देखकर कई लोगों की तो आंखें भी खुली हुई थीं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे वो किसी चीज से डरे हुए हों। सबसे हैरानी की बात यह थी कि जिनकी मौत हुई थी उनके शरीर पर किसी भी तरह के जख्म के निशान नहीं थे। उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से हुई थी। 

Viral News: हर दिन हवाई जहाज से ऑफिस जाती है ये महिला, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

4 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
बॉयलर रूम मेंं जाने पर उड़े होश

इसके बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य उस रहस्यमयी जहाज के बॉयलर रूम में गए तो उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगने लगी जबकि वहां का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था। अब यह बेहद ही हैरान करने वाली घटना थी। यह सब देखने के बाद द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्यों ने जल्दी से अपने जहाज पर जाने का निर्णिय लिया।

Ajab-Gajab: भारत की इस गाय ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 40 करोड़ रुपये में बिकी
विज्ञापन

5 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
धमाके के बाद समुद्र में समा गया जहाज

द सिल्वर स्टार के क्रू सदस्य अपने जहाज तक पहुंचते, उससे पहले ही उस रहस्यमयी जहाज से धुआं निकलने लगा और उसमें आग लग गई। हालांकि, किसी तरह क्रू सदस्य अपने जहाज पर पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही उस रहस्यमयी जहाज में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते जहाज समुद्र की गहराईयों में समा गया। 

Sunita Williams: धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस रहस्यमयी जहाज पर अचानक सभी लोगों की हो गई मौत, आज तक अनसुलझी है ये अनोखी घटना - फोटो : Freepik
आज तक अनसुलझा है रहस्य

इस घटना के पीछे कुछ लोग रहस्यमयी शक्ति को जिम्मेदार मानते हैं तो वही कुछ लोगों मानते हैं कि वहां प्राकृतिक गैसों का एक बादल बन गया था, जिसकी वजह से जहाज के सभी क्रू सदस्य मारे गए और जहाज में भी आग लग गई। उस रहस्यमयी जहाज को 'द एस एस ओरंग मेडान' के नाम से जाना जाता है। अब इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार था, यह आज तक पता नहीं चल पायाहै। लोग 'द एस एस ओरंग मेडान' को भूतिया जहाज भी कहते हैं। वही कुछ लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें