फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटा तो खो चुका था पैर, डॉक्टरों ने कछुए के लिए बनाया व्हीलचेयर

Mon, 24 Jun 2019 08:25 AM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : twitter
जानवरों से हर कोई प्यार करता है। राह चलते जानवर हों या पालतू अगर उन्हें किसी भी तरह की समस्या होती है तो लोग उनका उपचार कराते हैं। जिससे वह स्वस्थ जीवन जी सके। ऐसा ही एक मामला सामने आया अमेरिका से, जहां अमेरिकी पशु चिकित्सकों ने एक विकलांग कछुए के लिए जो कारगर उपाय निकाली है उसकी तारीफ करते हुए आप नहीं थकेंगे। विकलांग कछुआ बैट रूज में लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी टीचिंग अस्पताल में एक मरीज था। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : twitter
इस कछुए का नाम पेड्रो है, जो पैर में चोट लगने के बाद लापता हो चुका था। कुछ महीनों पहले वह घर से भाग गया था और जब लौटा तो उसके पीछे के पैर नहीं थे। इसके बाद कछुए का मालिक उसे चिकित्सा केंद्र ले गया, जहां पता चला कि कछुआ ठीक है। सिवाय इसके की उसने अपने पैर खो दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : twitter
अस्पताल में मौजूद एक जूलॉजिकल इंटर्न लेगो कार की किट खरीदने एक खिलौने की दुकान पर गया। कुछ सिरिंज भागों और पशु-सुरक्षित एपॉक्सी का इस्तेमाल कर के वेट्रेन ने पेड्रो के लिए व्हीलचेयर बनाया। 

 

4 of 5
- फोटो : twitter
एलएसयू के स्कूल ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के संचार प्रबंधक जिंजर गुटनर ने सीएनएन को बताया कि पालतू कछुए के साथ कुछ भी सेहत संबंधी किसी तरह की समस्या नहीं थी। बस उसके पैर नहीं थे। इसलिए चिकित्सकों ने मदद करने के लिए इसका एक तरीका खोजने का फैसला किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : twitter
गुटनर ने बताया कि , 'हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेष उपकरणों में से ज्यादातर को एक खास तौर पर किसी विशेष मामले के लिए बनाया जाता है और कछुए के केस में भी यही हुआ।' रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार एक मछलियों को जीवित रखने में मदद करने के लिए वेट की एक टीम ने एक छोटा सा फव्वारा बनाया था और वे उस पर एक एंडोस्कोपी करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें