फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: उबासी लेने के छह दिन बाद सरफराज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कोई पाप तो नहीं किया

Mon, 24 Jun 2019 08:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ 16 जून को मैच के दौरान उबासी लेने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है। विश्व कप में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जमकर बुरा-भला कहा गया, लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को, जिन्हें  भारत-पाक मैच के दौरान ली गई उबासी के लिए जमकर ट्रोल किया गया। 

विज्ञापन

2 of 5
सरफराज अहमद
सरफराज अहमद ने कहा कि उबासी एक आम प्रक्रिया है, मैंने सिर्फ उबासी ली, कोई पाप तो नहीं किया, वैसे भी मैच रुकने के बाद मैंने उबासी ली थी, कई लोगों ने उस पर काफी व्यूज बटोरे हैं और पैसे बनाए हैं, अगर कोई मेरी वजह से पैसे कमा रहा है तो यह अच्छी बात है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : social Media
सरफराज अहमद के साथ मॉल में भी एक शख्स ने बदतमीजी की थी। वह लंदन के एक मॉल मे अपनी बीवी और बच्चे के साथ घुमने और खाना खाने गए थे। उसी समय एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने उनको अपशब्द कहे और उसका वीडियो बना के वायरल किया था, जिसके बाद उस आलोचक को सोशल साइट्स पर काफी ट्रोल किया गया, जिसके बाद उसने वो वीडियो डिलीट कर दी और सरफराज से माफी भी मांग ली।

4 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना के लिए सरफराज ने कहा मैं आग्रह करता हूं कि आप किसी को अपशब्द न कहें, खिलाड़ियों का भी निजी जीवन है, खिलाड़ी मानसिक रूप से प्रभावित होते हैं, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sarfraz ahmed
सरफराज ने कहा कि मुझे पता है कि आप किसी को कुछ भी बोलने से रोक नहीं सकते, हमारे प्रशंसक भावुक हैं, जब हम जीतते हैं तो यही लोग हमें उठाते हैं, लेकिन अगर वे हार पर दुखी होते हैं, तो हम भी उनका दुःख महसूस करते हैं,  हम इसे और अधिक महसूस करते हैं क्योंकि हम पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें