F-15 Fighter Jet Collision: हर कोई अपने खास पल को कैमरे में कैद करना चाहता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो फोटो और वीडियो के चक्कर में अपनी जान भी खतर में डाल देते हैं। एक इसी तरह का मामला सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। यह दिल दहला देने वाला मामला दक्षिण कोरिया का है। यहां पर आसमान में F-15 लड़ाकू विमानों की आपस में भयानक टक्कर हो गई। इसकी वजह यह है कि लड़ाकू विमान के पायलट अपनी यादगार पलों को कैमरे में कैद करने में व्यस्त थे।
आसमान में सेल्फी ने मचाई तबाही
यह पूरा मामला 2021 का है, लेकिन इसकी पूरी जांच रिपोर्ट अब आई है। इस रिपोर्ट ने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। दक्षिण कोरिया की वायुसेना (ROKAF) के दो F-15K लड़ाकू विमान एक मिशन से लौट रहे थे। इसकी दौरान दो दोनों विमानों की आसमान में आपस में टक्कर हो जाती है। रिपोर्ट में बताया है कि यह किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं हुई थी, बल्कि पायलट के फोटो लेने की वजह से हुई थी।